लखनऊ: मायावती ने सपा पर बोला हमला, कहा-अंबेडकरवादी बनने का ढोंग रच रही है पार्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बसपा सुप्रीमों मायावती ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए अंबेडकरवादी होने का ढोंगी बताया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा है कि समाजवादी पार्टी अपने चाल, चरित्र, चेहरा को ‘अंबेडकरवादी’ दिखाने का प्रयास कर रही है जो वैसा ही ढोंग, नाटक व छलावा …

लखनऊ, अमृत विचार। बसपा सुप्रीमों मायावती ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए अंबेडकरवादी होने का ढोंगी बताया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा है कि समाजवादी पार्टी अपने चाल, चरित्र, चेहरा को ‘अंबेडकरवादी’ दिखाने का प्रयास कर रही है जो वैसा ही ढोंग, नाटक व छलावा है जैसा कि वोटों के स्वार्थ की खातिर अन्य पार्टियां अक्सर ऐसा करती रहती हैं। इनका दलित व पिछड़ा वर्ग प्रेम मुंह में राम बगल में छूरी को ही चरितार्थ करता है।

उन्होंने कहा कि वास्तव में डा. भीमराव अंबेडकर के संवैधानिक व मानवतावादी आदर्शों को पूरा कर के देश के करोड़ों गरीबों, दलितों, पिछड़ों, उपेक्षितों आदि का हित, कल्याण व उत्थान करने वाली कोई भी पार्टी व सरकार नहीं है। सपा का तो पूरा इतिहास ही डा. अंबेडकर व बहुजन विरोधी रहा है।

ये भी पढ़ें-सुल्तानपुर: शराब के नशे में बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

संबंधित समाचार