रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा के बाद सेंसेक्स में 547 अंक का उछाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे चढ़कर 81.59 पर पहुंचा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 262.73 अंक गिरकर 56,147.23 पर, निफ्टी 70.4 अंक टूटकर 16,747.70 पर पहुंचा। स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद उछाल आया और बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स …

मुंबई। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे चढ़कर 81.59 पर पहुंचा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 262.73 अंक गिरकर 56,147.23 पर, निफ्टी 70.4 अंक टूटकर 16,747.70 पर पहुंचा।

स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद उछाल आया और बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 547 अंक चढ़ गया। रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा में प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.50 प्रतिशत बढ़ाकर 5.9 प्रतिशत कर दिया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती गिरावट से उबरते हुए 547.46 अंक की बढ़त के साथ 56,957.42 अंक पर पहुंच गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 151.85 अंक की बढ़त के साथ 16,969.95 अंक पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक मई से रेपो दर में कुल मिलाकर 1.90 प्रतिशत की वृद्धि कर चुका है। एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की प्रमुख अर्थशास्त्री माधवी अरोड़ा ने कहा, ‘‘मौद्रिक नीति समिति द्वारा रेपो दर में 0.50 प्रतिशत की वृद्धि उम्मीद के अनुरूप है।

ये भी पढ़ें : RBI Monetary Policy: रेपो रेट में 0.50 फीसदी का इजाफा, महंगा होगा लोन, EMI पर भी पड़ेगा असर

 

 

संबंधित समाचार