कानपुर: शहीद सीओ की पत्नी को एक करोड़ की आर्थिक मदद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। उत्तर प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने चाैबेपुर में शहीद क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र मिश्र के परिजनों से मंगलवार को मुलाकात की और उनकी पत्नी को एक करोड़ रूपये के खाता हस्तांतरण का प्रमाणपत्र सौंपा। राज्यमंत्री ने कहा कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जायेगी जिसे …

कानपुर। उत्तर प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने चाैबेपुर में शहीद क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र मिश्र के परिजनों से मंगलवार को मुलाकात की और उनकी पत्नी को एक करोड़ रूपये के खाता हस्तांतरण का प्रमाणपत्र सौंपा। राज्यमंत्री ने कहा कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जायेगी जिसे उसकी सात पुश्तें याद रखेंगी।

उन्होंने कहा कि सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है। देवेन्द्र मिश्र के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जायेगा। इसके अलावा उन्हें आजीवन असाधारण पेंशन सुविधा भी प्रदान की जायेगी। इस मौके पर जिलाधिकारी डा. ब्रहृमदेव तिवारी और एसएसपी दिनेश कुमार भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि चौबेपुर के बिकरू गांव में बिल्हौर के सीओ देवेन्द्र मिश्र के अलावा तीन दरोगा और चार सिपाहियों से बदमाशों की फायरिंग में पिछले गुरूवार को मृत्यु हो गयी थी जब वे हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गये थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर आकर शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की थी और उनके परिजनों को एक करोड़ रूपये, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आसाधरण पेंशन सुविधा की घोषणा की थी।

संबंधित समाचार