बरेली: झमाझम बरसे बदरा, मौसम हुआ सुहावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। मानसून की पहली झमाझम बारिश से मंगलवार को मौसम सुहावना हो गया। इससे न सिर्फ लोगों को गर्मी से राहत मिली, बल्कि तापमान में भी पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिले में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को जमकर बारिश हुई और आगे भी इसी तरह …

बरेली,अमृत विचार। मानसून की पहली झमाझम बारिश से मंगलवार को मौसम सुहावना हो गया। इससे न सिर्फ लोगों को गर्मी से राहत मिली, बल्कि तापमान में भी पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

जिले में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को जमकर बारिश हुई और आगे भी इसी तरह की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक तीन से चार दिन तक लगातार बारिश होने की पूरी संभावना है। वहीं तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

तीन दिन से हो रही लगातार बारिश मगंलवार की सुबह करीब पांच बजे से ही शुरु होकर पूरे दिन रुक रुककर होती रही। दिन में कुछ समय के लिए बारिश की रफ्तार काफी तेज रही। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 57 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। इससे तमाम लोगों ने एसी और कूलर बंद कर दिए।

तीन से चार दिन होगी बारिश
मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून का मजबूत ट्रैक बना हुआ है। तीन से चार दिन तक बारिश होती रहेगी। ऐसे में शनिवार तक बारिश होने की संभावना है।

संबंधित समाचार