वरूण- कृति की फिल्म ‘भेड़िया’ का टीजर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री कृति सैनन की आने वाली फिल्म भेड़िया का टीजर रिलीज हो गया है। भेड़िया के टीजर में भेड़िया के साथ ही कुछ वीएफएक्स और जोरदार बैकग्राउंड रैप सुनने को मिलता है। वहीं ये भी दिखाया गया है कि भेड़िया कैसे इस कहानी का हीरो है। Banenge insaan uska …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री कृति सैनन की आने वाली फिल्म भेड़िया का टीजर रिलीज हो गया है। भेड़िया के टीजर में भेड़िया के साथ ही कुछ वीएफएक्स और जोरदार बैकग्राउंड रैप सुनने को मिलता है। वहीं ये भी दिखाया गया है कि भेड़िया कैसे इस कहानी का हीरो है।

रात में जंगलों के बीच भागते वरुण और आग के रूप में बनता भेड़िया इसकी दमदार वीएफएक्स को दर्शाता है। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है, और इसके प्रोड्यूसर दिनेश विजान हैं। वरुण धवन, कृति सेनन और दीपक डोबरियाल की फिल्म भेड़िया 25 नंवबर 2022 को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें:-ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध में शांति की तलाश कर रही मॉडल ने किया सुसाइड

 

संबंधित समाचार