बरेली: तीन पुलिसकर्मियों के पॉजिटिव आने के बाद एसएसपी कार्यालय सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। तीन पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एसएसपी कार्यालय को तीन दिन के लिए सील कर दिया गया है। कार्यालय नौ जुलाई तक बंद रहेगा। इस दौरान यहां तैनात स्टाफ भी अंदर नहीं जा सकेगा। शुक्रवार को कार्यालय खोला जाएगा। पुलिस कार्यालय में सबसे पहले तत्कालीन एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय …

बरेली,अमृत विचार। तीन पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एसएसपी कार्यालय को तीन दिन के लिए सील कर दिया गया है। कार्यालय नौ जुलाई तक बंद रहेगा। इस दौरान यहां तैनात स्टाफ भी अंदर नहीं जा सकेगा। शुक्रवार को कार्यालय खोला जाएगा।

पुलिस कार्यालय में सबसे पहले तत्कालीन एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद एसपी देहात की पेशी में तैनात एक दरोगा और सोमवार को एक अन्य पुलिसकर्मी पॉजिटिव आ गया। इसके बाद सोमवार को तो कार्यालय खोला गया। इस दौरान वहां दिन भर में सौ से अधिक फरियादी आए। उनके बैठने की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें लाइन खड़ा होना पड़ा। लेकिन मंगलवार को पूरे एसएसपी कार्यालय को सील कर दिया गया। अब नौ जुलाई तक कार्यालय बंद रहेगा और 10 जुलाई को कार्यालय खोला जाएगा।

लगातार बढ़ रही पुलिस में संख्या
पुलिस विभाग में अब लगातार कोरोना पॉजिटिव बढ़ते जा रहे हैं। सीबीगंज थाने में एक दरोगा के पॉजिटिव आने के बाद वहां कई पुलिस कर्मी संक्रमित मिले। उसके बाद बारादरी का एक सिपाही भी संक्रमित निकला। पुलिस लाइंस और सुभाषनगर की महिला कांस्टेबल पॉजिटिव आने के बाद इलाज चल रहा है। भोजीपुरा थाने में एक संक्रमित मिलने की बात सामने आ रही है।

संबंधित समाचार