Karnataka: PFI से संपर्क के संदेह में NIA ने मारा छापा, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेंगलुरु। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को दक्षिण कन्नड़ जिले के बंतवाल तालुका के मित्तूर में ‘फ्रीडम’ सामुदायिक भवन पर छापा मारा। एजेंसी को संदेह था कि पीएफआई के कर्मचारियों को भवन के परिसर में प्रशिक्षित किया गया था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि सामुदायिक भवन का संचालन करने वाले न्यास के न्यासियों में …

मेंगलुरु। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को दक्षिण कन्नड़ जिले के बंतवाल तालुका के मित्तूर में ‘फ्रीडम’ सामुदायिक भवन पर छापा मारा। एजेंसी को संदेह था कि पीएफआई के कर्मचारियों को भवन के परिसर में प्रशिक्षित किया गया था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि सामुदायिक भवन का संचालन करने वाले न्यास के न्यासियों में से एक अयूब अग्नाडी को एनआईए के अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किया गया था जबकि एक अन्य न्यासी मसूद अग्नाडी फरार है।

ये भी पढ़ें – वाराणसी में पीएफआई का एक और सदस्य गिरफ्तार, केरल से लिया था प्रशिक्षण

एनआईए को संदेह है कि बंतवाल, पुत्तूर और सुल्लिया के सूनसान इलाकों में प्रतिबंधित पीएफआई के कार्यकर्ताओं को आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिये प्रशिक्षण दिया गया था। सूत्रों ने कहा कि मित्तूर के फ्रीडम सामुदायिक भवन में राज्य के कई युवाओं को प्रशिक्षित किए जाने का संदेह है। न्यास ने इस सामुदायिक भवन को 2007 में खोला था। उन्होंने कहा कि भगोड़े न्यासी मसूद की तलाश की जा रही है। एनआईए ने इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता प्रवीण नेत्तार की हत्या की जांच के सिलसिले में छह सितंबर को सामुदायिक भवन पर छापा मारा था।

ये भी पढ़ें – PFI ने अपने सदस्यों को घृणा अपराध, हत्याओं के लिए उकसाने की साजिश रची थी: महाराष्ट्र एटीएस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता