अयोध्या: छह गैंगस्टरों की 35 लाख की चल संपत्ति जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। प्रदेश के कानपुर में 60 मुकदमों के आरोपी विकास दुबे के साथ हुए एनकाउंटर में 8 पुलिसकर्मियों की मौत के बाद अपराधियों पर लगाम कसने के लिए जनपद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। गिरोह बना कर लूट, हत्या, डकैती, अपहरण जैसी संगीन अपराध कर संपत्ति अर्जित करने वालों को थानावार चिह्नित किया जा …

अयोध्या। प्रदेश के कानपुर में 60 मुकदमों के आरोपी विकास दुबे के साथ हुए एनकाउंटर में 8 पुलिसकर्मियों की मौत के बाद अपराधियों पर लगाम कसने के लिए जनपद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। गिरोह बना कर लूट, हत्या, डकैती, अपहरण जैसी संगीन अपराध कर संपत्ति अर्जित करने वालों को थानावार चिह्नित किया जा रहा है।

गैंगस्टर आरोपितों की बेनामी संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जनपद पुलिस ने जिले के छह गैंगस्टर की लगभग 35 लाख की चल संपत्ति जब्त करने का दावा किया है। मंगलवार को एसएसपी कार्यालय की ओर से बताया गया कि अपराध और अपराधियों पर लगाम के अभियान में पुलिस ने अपराध से अर्जित संपत्ति पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

जनपद पुलिस की ओर से गैंगस्टर एक्ट के आरोपी 6 लोगों की 35 लाख रूपये से ज्यादा की चल संम्पति जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है। इसके तहत कोतवाली नगर पुलिस ने रोहन सिंह निवासी नक्खासगली सुभाषनगर की लगभग 70 हजार रुपये कीमत की यूपी 42 एवाई 1606 अपाची बाइक, कोतवाली अयोध्या ने रामचन्दर निवासी सरेठी थाना कोतवाली अयोध्या की 50 हजार कीमत की यूपी 42 एएस 0502 एक्टिवा स्कूटी व शिवब्रत कोरी निवासी मूसे पाण्डेय का पुरवा सनेथू थाना पूराकलन्दर की 48 हजार कीमत की बाइक यूपी 42 एएल 0705 जब्त की है।

वहीं महराजगंज थाना पुलिस ने संदीप मिश्रा निवासी दतिया थाना पूराकलन्दर की पल्सर बाइक यूपी 42 एएम 5178 कीमत 50 हजार,कुमारगंज थाना पुलिस ने अंकित अग्रहरि निवासी लोहंगी धनपतगंज थाना कूरेभार जनपद सुल्तानपुर की 23 लाख रुपये कीमत की यूपी 44 0116 फार्चुनर तथा मवई पुलिस ने राजू सिंह निवासी नौरोजपुर बघेड़ी थाना मवई की दस लाख रुपये किन्त की सफारी यूपी 32 ईएफ 0981 जब्त की है।

संबंधित समाचार