इटावा: टाउन एरिया कर्मी की पिटाई से छात्र बेहोश, एससी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज
इटावा। जनता इंटर कॉलेज बकेवर के हाई स्कूल के छात्र को टाउन एरिया के दबंग कर्मी ने इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। छात्र को पीटने की वजह तो स्पष्ट नहीं हो सकी है । टाउन एरिया कर्मी के खिलाफ बकेवर थाने में जान से मारने की धमकी के अलावा अनुसूचित जाति अधिनियम के …
इटावा। जनता इंटर कॉलेज बकेवर के हाई स्कूल के छात्र को टाउन एरिया के दबंग कर्मी ने इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। छात्र को पीटने की वजह तो स्पष्ट नहीं हो सकी है । टाउन एरिया कर्मी के खिलाफ बकेवर थाने में जान से मारने की धमकी के अलावा अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
छात्र अनुज कुमार गांव रतनपुरा का रहने वाला है। उसके पिता जय प्रकाश सिंह ने बताया कि 28 सितंबर को उनका पुत्र स्कूल की छुट्टी के बाद अधिक धूप होने के कारण बकेवर टाउन एरिया की टंकी के नीचे बैठ गया। उसी समय टाउन एरिया के कर्मचारी सुधीर ने आकर गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट की।
उसके सिर के बाल पकड़ कर दीवाल मे मार दिया। जिससे उसके गंभीर चोटे आई हैं। पिता की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर सुधीर कुमार उर्फ कल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल कल्लू फरार है जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: वीरांगना चौक से पुलिस ने पकड़ा फर्जी आर्मी ऑफिसर, मामला दर्ज
