आगरा: वीडियो के माध्यम से प्रधानाचार्या ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, अधिकारयों ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। वीडियो के माध्यम से आगरा कैंट स्थित विद्यालय की प्रधानाचार्या ने शिक्षकों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। समुदाय विशेष की शिक्षिकाओं पर साजिशन पद से हटाने के लिए गलत आरोप लगाए जाने और बच्चों को उनके खिलाफ भड़काने का आरोप लगाया है। इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरू कर …

आगरा। वीडियो के माध्यम से आगरा कैंट स्थित विद्यालय की प्रधानाचार्या ने शिक्षकों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। समुदाय विशेष की शिक्षिकाओं पर साजिशन पद से हटाने के लिए गलत आरोप लगाए जाने और बच्चों को उनके खिलाफ भड़काने का आरोप लगाया है। इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

मामला आगरा जनपद के आगरा कैंट स्थित विद्यालय जॉय हैरिस कन्या इंटर कॉलेज का है। इस विद्यालय की प्रधानाचार्या ने वीडियो के माध्यम से समुदाय विशेष की शिक्षिकाओं पर उनके खिलाफ साजिश किये जाने का आरोप लगाया है। वीडियो में विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता दीक्षित ने समुदाय विशेष की शिक्षिकाओं पर अपने समुदाय की छात्राओं को एकत्रित कर उनके खिलाफ भड़काया। इससे छात्राएं उनके खिलाफ नारेबाजी करती हैं।

प्रधानाचार्या ममता दीक्षित ने शिक्षिकाओं पर आरोप लगाया है कि शिक्षिकाओं ने समुदाय की छात्राओं को विद्यालय में हिजाब पहनकर आने का आदेश दिया है। मना किये जाने पर उनको शिक्षिकाओं द्वारा धमकाया जाता है। उन्होंने शिक्षिकाओं पर साजिशन उनको पद से हटाने और उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने सुरक्षा की मांग की है।

इसके साथ ही उन्होंने यह सब असहनीय होने पर आत्महत्या की भी धमकी दी है। मामले का वीडियो सामने आने पर शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है और प्रकरण की जांच शुरू कर दी गयी है। मामले में शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार जॉय हैरिस कन्या इंटर कॉलेज पहुंचे और उन्होंने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-वाराणसी में बदमाशों ने किया पेट्रोल पंप संचालक के अपहरण का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार