रायबरेली : राही ब्लॉक को निपुण ब्लॉक बनाने के लिये ली गयी शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली। उत्तर प्रदेश के सुपर-50 में शामिल राही ब्लॉक को निपुण बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी संबंध में ब्लॉक संसाधन केन्द्र,राही में संचालित समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों की महत्वपूर्ण बैठक बुलायी गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान के …

अमृत विचार, रायबरेली। उत्तर प्रदेश के सुपर-50 में शामिल राही ब्लॉक को निपुण बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी संबंध में ब्लॉक संसाधन केन्द्र,राही में संचालित समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों की महत्वपूर्ण बैठक बुलायी गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता जय प्रताप सिंह व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी,राही बृजलाल द्वारा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना डीबीटी के विषय में व्यापक जानकारी देते हुए इसे प्रत्येक छात्र-छात्रा व अभिभावकों तक पहुचाने पर बल दिया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी, राही ने विद्यालयों में अध्ययनरत् समस्त छात्रों का आधार बनाने की प्रक्रिया को 10 दिवस में पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया। साथ ही डीबीटी पोर्टल पर पेण्डिंग छात्र, आधार नॉट सीडेड छात्र व आभिभावक, डुप्लीकेट पंजीकरण आदि समस्यओं को अतिशीघ्र दूर करने हेतु शिक्षकों को निर्देशित किया। साथ ही समस्याओं को दूर करने हेतु कार्यालय स्तर से हर प्रकार की तकनीकी सहायता का भी आश्वासन दिया।

साथ ही समर्थ ऐप, शारदा पोर्टल पर कार्य करने पर बल दिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने शिक्षकों को विद्यालय को स्वच्छ रखने, 19 पैरामीटर्स कायाकल्प के अन्तर्गत विद्यालयों को मूलभूत सुविधाओं से संतृप्त कराने, विद्यालय में नवाचार के माध्यम से बच्चों व अभिभावकों से आपसी समझ व सहयोग स्थापित कर विद्यालय में छात्र उपस्थिति व शैक्षिक गुणवत्ता बढाने पर बल दिया।

वरिष्ठ डायट प्रवक्ता जय प्रताप सिंह ने अपने सम्बोधन में विद्यालयों व ब्लाक को निपुण बनाने हेतु प्रेरित करते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर राज्य पुरस्कार विजेता प्रा0वि0 राजापुर में कार्यरत सहायक अध्यापक अजय सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘समझ हिन्दी व्याकरण’ का विमोचन वरिष्ठ प्रवक्ता जय प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,रायबरेली शिवेन्द्र प्रताप सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल ने किया।

शिक्षक अजय सिंह ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए अपनी पुस्तक की विषय वस्तु पर प्रकाश डाला गया। प्राथमिक विद्यालय एकोैना रायबरेली के प्रधानाध्यापक अजय प्रताप सिंह ने अपने विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता बढाने हेतु किये जा रहे नवाचारो पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का समापन निपुण शपथ के साथ सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर में एआरपी डा. विनीत त्रिवेदी, योगेन्द्र मिश्रा,अजय सोनकर,दिलीप कुमार व डा. रवीन्द्र यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजेश यादव, प्रशान्त, आशीष साहू,राजकुमार त्रिपाठी,अमृतलाल, पवन कुमार,अभिषेक, कंचन सिंह,वासुदेव व राम किशुन मौर्य का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़ें :- मुरादाबाद: राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम में अधिकारियों को दिलाई शपथ

संबंधित समाचार