अमरोहा : सेवा पखवाड़ा के तहत टीबी मरीजों को लिया गया गोद, 2500 रोगियों को किया गया था चिह्नित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा,अमृत विचार। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी क्लीनिक जिला चिकित्सालय अमरोहा में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रोगियों को गोद लिया गया। जनपद में 2500 टी.बी मरीजों को चिह्नित किया गया है, जिसमें से 60 टीवी रोगियों को जीवन-24 अस्पताल के द्वारा गोद …

अमरोहा,अमृत विचार। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी क्लीनिक जिला चिकित्सालय अमरोहा में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रोगियों को गोद लिया गया। जनपद में 2500 टी.बी मरीजों को चिह्नित किया गया है, जिसमें से 60 टीवी रोगियों को जीवन-24 अस्पताल के द्वारा गोद लिया गया है। 100 टीबी रोगियों को जिला भारतीय जनता पार्टी की ओर से गोद लिया गया है। इसी प्रकार अन्य मरीजों को भी सक्षम लोगों द्वारा, जन प्रतिनिधि द्वारा, संस्थाओं द्वारा गोद लिया जाएगा। ताकि रोगियों को उचित इलाज उचित खान-पान प्राप्त हो सके।

इस अवसर विधायक धनौरा राजीव तरारा द्वारा अवगत कराया गया कि जन सहभागिता के द्वारा ही क्षय रोगों का विनाश किया जा सकता है। दवा के साथ-साथ अन्य सहयोग भी आवश्यक है, उन्होंने कहा केंद्र सरकार की मंशा है कि 2025 तक भारत देश क्षय रोग मुक्त हो, क्योंकि स्वस्थ देश का निर्माण स्वस्थ मनुष्य से होता है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लड डोनेशन, टीकाकरण आदि विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है, क्योंकि एक राष्ट्र स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण ही उद्देश्य है।

विधायक ने जानकारी देते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की जाने वाले कार्यक्रमों में जनपद अमरोहा का देश में छठा स्थान अब तक प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 95 प्रतिशत के साथ जनपद प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि समानता, सद्भाव, समरसता ही हमारी सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। विधायक ने कहा कि हम सभी संकल्प ने क्षय रोग को पूर्ण समाप्त करना है, जिसके लिए जन सहभागिता बहुत ही आवश्यक है।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमरोहा से अनुरोध किया कि बछरायूं के अस्पताल में टेक्नीशियन की तैनाती हो ताकि वहां के टीबी रोगियों को उचित इलाज उसी स्थान पर प्राप्त हो सके और कहा कि हम सभी के सहयोग से ही जनपद अमरोहा टीबी मुक्त बनेगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष डा. ऋषिपाल सिंह नागर, नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन, ब्लाक प्रमुख सरदार गुरिंदर सिंह ढिल्लों, कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र धारीवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला महामंत्री पूरन सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : एडीएम वित्त बनें हसनपुर नगर पालिका के प्रशासक, शासन ने सीज कर दिए चेयरमैन के अधिकार

संबंधित समाचार