हल्द्वानी: 12 के सापेक्ष छह अभियंताओं के सहारे चल रहा है जल संस्थान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी महानगर की पेयजल वितरण की व्यवस्था जिस संस्थान के पास है वह अभियंताओं के रिक्त पदों के कारण परेशान है। जल संस्थान के पास 12 के सापेक्ष मात्र छह अभियंता कार्य कर रहे हैं। रिक्त पदों के कारण शहर की पेयजल वितरण व्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है। जल संस्थान …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी महानगर की पेयजल वितरण की व्यवस्था जिस संस्थान के पास है वह अभियंताओं के रिक्त पदों के कारण परेशान है। जल संस्थान के पास 12 के सापेक्ष मात्र छह अभियंता कार्य कर रहे हैं। रिक्त पदों के कारण शहर की पेयजल वितरण व्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है।

जल संस्थान के शहर में छह सेंटर हैं। इन छह सेंटरों में 12 अभियंताओं के पद स्वीकृत हैं। लेकिन लंबे समय से छह अभियंताओं के पद रिक्त चल रहे हैं। जिस कारण शहर की पेयजल वितरण व्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है। जल संस्थान के हल्द्वानी, कोटाबाग, कालाढूंगी, ऊंचापुल, काठगोदाम व टीपी नगर में छह सेंटर स्थापित हैं। इन छह सेंटरों में 12 अभियंताओं के पद सृजित हैं। लेकिन छह अभियंताओं के पद रिक्त होने के कारण एक अभियंता को दो-दो सेंटरों के संचालन का जिम्मा सौंपा गया है। जिस कारण कार्य प्रभावित हो रहा है।

अभियंताओं के 12 पद सृजित हैं जिसके सापेक्ष छह अभियंता ही कार्य कर रहे हैं। रिक्त पदों के कारण अभियंताओं को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियंताओं के रिक्त पदों को भरे जाने की मांग को लेकर समय-समय पर शासन को रिपोर्ट भेजी जाती है। फिलहाल छह सेंटरों का संचालन छह अभियंताओं के सहारे संचालित किए जा रहे हैं। – इं. संजय श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता, जल संस्थान

संबंधित समाचार