हल्द्वानी: 14 केंद्रों में हुई उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की अध्यापक पात्रता परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से गुरुवार को प्रदेशभर में उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया। हल्द्वानी में दो पालियों में चार हजार से ज्यादा युवाओं ने परीक्षा दी। खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि यूटीईटी प्रथम की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से गुरुवार को प्रदेशभर में उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया। हल्द्वानी में दो पालियों में चार हजार से ज्यादा युवाओं ने परीक्षा दी।

खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि यूटीईटी प्रथम की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक व यूटीईटी द्वितीय की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक हुई। इसके लिए महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, जीजीआईसी हल्द्वानी, खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज, नगर निगम इंटर कॉलेज काठगोदाम, ललित महिला आर्य इंटर कॉलेज, एमबी इंटर कॉलेज समेत 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

यूटीईटी प्रथम में 2879 परीक्षार्थियों में से 2503 परीक्षार्थी और यूटीईटी द्वितीय में 3251 परीक्षार्थियों में से 2845 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। सभी केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न करवाई गई।

पूरे प्रदेश में 51 हजार से अधिक परीक्षार्थी हुए शामिल
रामनगर में अध्यापक पात्रता परीक्षा पूरे प्रदेश में शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। प्रथम और द्वितीय पारी में कुल 51398 परीक्षार्थी शामिल हुए। यूटीईटी प्रथम में 84.96 व द्वितीय में 85.50 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को यूटीईटी प्रथम व द्वितीय की परीक्षा 29 शहरों में बनाए गए 139 परीक्षा केंद्रों में कराई गई। प्रथम में 29545 पंजीकृत थे, परीक्षा में 25103 अभ्यर्थी बैठे, द्वितीय में 30755 पंजीकृत किए गए थे। 26295 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। बताया कि जल्द ही परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। जल्द ही इनके परिणाम भी घोषित किये जाएंगे।

संबंधित समाचार