सीतापुर: विद्युत सब स्टेशन हुसैनगंज के गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। सीतापुर के विद्युत सब स्टेशन हुसैनगंज के गोदाम में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गयी। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आसमान में धुंध छाई देखकर इलाके के लोग घबरा कर बाहर निकल आये। जहां उन्होंने कार्यशाला में आग लगी देखकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लगभग तीन घंटों की कड़ी मशक्कत …

सीतापुर। सीतापुर के विद्युत सब स्टेशन हुसैनगंज के गोदाम में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गयी। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आसमान में धुंध छाई देखकर इलाके के लोग घबरा कर बाहर निकल आये। जहां उन्होंने कार्यशाला में आग लगी देखकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

लगभग तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर क़ाबू पाया जा सका। अज्ञात कारणों की वजह से लगी आग से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आग लगने से गोदाम के आसपास एक किलोमीटर तक धुआँ ही धुआँ दिखाई दे रहा था।

यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुर: जिला जेल में दुष्कर्म के बंदी की संदिग्ध हालात में मौत, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार