बाराबंकी: त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। पुलिस ने शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में त्योहारों के दृष्टिगत दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान दंगा नियंत्रण के सभी उपकरणों का प्रयोग किया गया। इसके पूर्व दंगे जैसे कृत्रिम हालात उत्पन्न किए गए। इस कार्य में पुलिस के सभी सेक्शन का उपयोग किया गया पुलिस बल द्वारा दंगा नियंत्रण …

बाराबंकी। पुलिस ने शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में त्योहारों के दृष्टिगत दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान दंगा नियंत्रण के सभी उपकरणों का प्रयोग किया गया। इसके पूर्व दंगे जैसे कृत्रिम हालात उत्पन्न किए गए। इस कार्य में पुलिस के सभी सेक्शन का उपयोग किया गया पुलिस बल द्वारा दंगा नियंत्रण ड्रिल का पूर्वाभ्यास जन सामान्य के कौतूहल का विषय बना रहा। जिसे देखने के लिए पुलिस लाइन के बाहर सड़क पर ही लोगों की भीड़ लग गई।

इस अभियान में पुलिस के सभी अधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरण रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के सम्बन्ध मे जानकारी साझा करते हुए बल्वा ड्रिल का डिमॉस्ट्रेशन कराया गया तथा पुलिस कर्मियों को दंगाइयों, बलवाइयों पर एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, टीयर स्मोक सेल आदि के प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी अवगत कराया गया।

ड्रिल के दौरान शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का परीक्षण किया गया। इस अवसर पर जनपद के राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारीगण व प्रतिसार निरीक्षक बाराबंकी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: पीएफआई सदस्य अहमद बेग पांच दिन की पुलिस रिमांड पर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता