वैष्णव की भविष्यवाणी! BSNL वाले टेंशन न लें, 5G सेवा आपको इस तारीख से मिलने लगेगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रगति मैदान में हो रहे भारत में एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 5G सेवाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। इंडिया मोबाइल कांग्रेस अक्टूबर1-4 तक चलेगा। लॉन्च के बाद लोगों …

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रगति मैदान में हो रहे भारत में एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 5G सेवाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। इंडिया मोबाइल कांग्रेस अक्टूबर1-4 तक चलेगा। लॉन्च के बाद लोगों का 5G सेवाओं का इंतजार खत्म हो गया। दो बड़ी मोबाइल कंपनियों ने देश में 5G सर्विसेस की शुरुआत की है। एयरटेल ने वाराणसी और जियो ने अहमदाबाद के एक गांव से 5G की शुरुआत की। इस दौरान उत्तर प्रदेश और गुजरात के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। गौरतलब है, अगस्त में भारत की पहली 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए कुल ₹1.50 लाख करोड़ की बोलियां मिली थीं। इवेंट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, उनके बेटे आकाश अंबानी, भारती-एयरटेल के MD सुनील मित्तल और VI मोबाइल सर्विसेस के प्रमुख कुमार मंगलम बिरला भी शामिल थे।

BSNL के 5G पर क्या बोले मंत्री अश्विनी वैष्णव ?
केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 5G सेवाओं से कई क्षेत्रों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, लॉजिस्टिक्स, बैंकिंग में मूलभूत परिवर्तन आएगा और नई संभावना पैदा होंगी। डिजिटल क्षमताएं को बीच में रखकर उसके चारों तरफ नई सेवाएं बनेंगी। देश के कोने-कोने में अगले कुछ महीनों में 5G सेवा उपलब्ध होनी शुरू होगी। अगले 6 महीने में कम से कम 200 से अधिक शहरों में इसके साथ-साथ कई कस्बों और गांवों में भी 5G सेवा शुरू होगी। कोशिश रहेगी कि अगले 2 वर्षों में देश के 80-90% इलाकों में 5G सेवा उपलब्ध हो। BSNL भी अगले वर्ष 15 अगस्त के आसपास भारत में निर्मित 5G सेवा शुरू करेगा। 5G से स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा क्षेत्र को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

अब बात रिलायंस जियो के बारे में
अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो अगले साल दिसंबर तक पूरे देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत कर देगी। जियो इस महीने के अंत तक 5जी सेवाएं शुरू करने की तैयारी करने की कवायद में जुटी है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2022 के कार्यक्रम में अंबानी ने कहा कि जियो 5जी की वहनीय सेवाएं शुरू करेगी और दिसंबर 2023 तक देश के हर कोने में ये सेवाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।

5G है क्या?
आसान शब्दों में समझें तो 5G सबसे आधुनिक स्तर का नेटवर्क है, जिसके अंतर्गत इंटरनेट स्पीड सबसे तेज होगी। इसकी विश्वसनीयता ज्यादा होगी और इसमें पहले से ज्यादा नेटवर्क को संभालने की क्षमता होगी। इसके अलावा इसकी मौजूदगी का क्षेत्र ज्यादा होगा और एक्सपीरियंस भी यूजर फ्रेंडली होगा। 5G की सबसे खास बात यह है कि यह निचली फ्रीक्वेंसी के बैंड से लेकर हाई बैंड तक की वेव्स में काम करेगा। यानी इसका नेटवर्क ज्यादा व्यापक और हाई-स्पीड होगा।

ये भी पढ़ें : Digital Strike! Twitter ने पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक हैंडल पर India में लगाया Ban

5G लॉन्चिंग के बाद BSNL के बने मीम्स

https://twitter.com/Diganta701/status/1576074087033864192

ये भी पढ़ें : 5जी क्रांति..शुद्ध स्वदेशी: 5G इन डिजिटल इंडिया…अब कर लो मुट्ठी में दुनिया

संबंधित समाचार