World Coffee Day: डॉक्टरी छोड़ पार्टियों में कॉफी पिलाने लगे कानपुर के दिनेश, काम के दौरान करते है फ्री इलाज
अभिषेक वर्मा, कानपुर। बहुत से लोग दिन की शुरुआत एक कप कॉफी से करते हैं। यह माइंड को फ्रेश करने के साथ ही कई बार दिलों को भी जोड़ने का काम करती है। कॉफी पीने की दीवानगी के किस्से आपने खूब सुने होंगे। लेकिन शहर के एक डॉक्टर ने कॉफी पिलाने के लिए अपने पेशे …
अभिषेक वर्मा, कानपुर। बहुत से लोग दिन की शुरुआत एक कप कॉफी से करते हैं। यह माइंड को फ्रेश करने के साथ ही कई बार दिलों को भी जोड़ने का काम करती है। कॉफी पीने की दीवानगी के किस्से आपने खूब सुने होंगे। लेकिन शहर के एक डॉक्टर ने कॉफी पिलाने के लिए अपने पेशे को ही त्याग दिया। डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद क्लीनिक खोलने के बजाय डॉक्टर साहब ने कॉफी कैटरिंग शुरू कर दी। पार्टियों में कैटरिंग के जरिए कॉफी पिलाना शुरू किया जो लोगों को भा गई। अब पिछले 35 सालों से वह कॉफी के जरिए लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं। विश्व कॉफी दिवस (World Coffee Day) पर पढ़िए ये रिपोर्ट…
शहर के बिरहाना रोड निवासी डॉ. दिनेश गौड़ (Dr Dinesh Gaur) ने सन् 1984 में आगरा यूनीवर्सिटी से बीएमएस (BMS) होम्योपैथी की डिग्री ली थी। उन्होंने बताया कि पिता दूध और उससे जुड़े उत्पादों का व्यापार करते थे इसलिए शुरू से ही अच्छी जानकारी थी। डॉक्टर की पढ़ाई के बाद जब शहर लौटा तो मन में इच्छा हुई कि दूध से ही कुछ नया कारोबार शुरू किया जाए। उन्होंने बताया कि पिता चाहते थे की मैं क्लीनिक शुरू करूं। लेकिन इसके बावजूद मैंने कॉफी का बिजनेस चालू कर दिया। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे कैटरिंग के जरिए पार्टियों में कॉफी बनाने का ऑर्डर मिलना शुरू हो गया और गाड़ी चल पड़ी। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे पार्टियों में पूरी कैटरिंग भी लेना शुरू कर दिया।
पार्टी में बीमार मरीजों की फ्री सेवा
डॉ. दिनेश गौड़ ने बताया कि कैटरिंग के दौरान अगर पार्टी में आए किसी मेहमान की तबियत बिगड़ती तो उसका इलाज वहीं शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि कैटरिंग में जाने के दौरान वह कई तरह की दवा साथ ले जाते हैं। पार्टी को होस्ट कर रहे लोगों को भी पता रहता था कि डॉक्टर साहब को कैटरिंग दी है। इसलिए वह ऐसी स्थिति में पहले मुझसे ही संपर्क करते थे। डॉ. दिनेश आज भी घर से दवाओं के जरिए लोगों की सेवा कर रहे हैं।
पार्टी में 10 तरह की कॉफी करते सर्व
डॉ. दिनेश गौड़ ने बताया कि प्राय: लोग पार्टियों में एक तरह की कॉफी को पेश करते थे। लेकिन इस ट्रेंड को बदला और एक साथ कई तरह की कॉफी को लोगों को पिलाना शुरू किया। जो लोगों को काफी पसंद आया। उन्होंने बताया कि पार्टियों में कैपुचिनो, कैफे मोचा, कैफे लट्टे, हॉट चॉकलेट कॉफी, अमेरिकन कॉफी, एस्प्रेसो इंडियन कॉफी, कैफे फ्रैपी, प्लेन कोल्ड कॉफी, डेविल ओन कॉफी, नार्मल कॉफी लोगों को बनाकर पिलाते हैं।
प्रदेश रत्न से सम्मानित
डॉ. दिनेश गौड़ को उत्तर प्रदेश के गवर्नर रहे मोतीलाल बोहरा ने कानपुर के मर्चेंट्स चैम्बर हॉल में प्रदेश रत्न से सम्मानित किया था। भारत सरकार में मंत्री रहे जनेश्वर मिश्र ने भी उन्हें सम्मानित किया है।
यह भी पढ़े:-कानपुर: सात नयी रक्षा कंपनियों का पहला स्थापना दिवस आज, एक साल में उत्साहजनक रहे हैं नतीजे
