हल्द्वानी: महिला महाविद्यालय में नशा उन्मूलन और साइबर क्राइम की पाठशाला, विशेषज्ञों ने दिए टिप्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में एंटी ड्रग सेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं भारतीय जागरूकता समिति की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय नशा उन्मूलन एवं साइबर क्राइम रहा। एंटी ड्रग सेल के नोडल अधिकारी डॉ. रितुराज पंत ने वर्तमान समय युवाओं में नशे के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में एंटी ड्रग सेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं भारतीय जागरूकता समिति की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय नशा उन्मूलन एवं साइबर क्राइम रहा।

एंटी ड्रग सेल के नोडल अधिकारी डॉ. रितुराज पंत ने वर्तमान समय युवाओं में नशे के बढ़ते प्रचलन को कई उदाहरणों के माध्यम से साझा किया और नशा उन्मूलन के लिए युवाओं को जागरूक और सतर्क रहने की अपील की। प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने छात्राओं को आगाह किया कि उन्हें आज की परिस्थितियों से सतर्क रहना होगा। इसके लिए आपको अपना एक सच्चा व पक्का मित्र बनाना होगा जिससे आप अपनी हर बात साझा कर सकें। वह सच्चा मित्र आपकी मां, आपकी प्राध्यापिका, आपकी बहन कोई भी हो सकती है।

हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं भारतीय जागरूकता समिति के संयोजक ललित मिगलानी ने कहा कि आज के वक्त में युवाओं को अलर्ट रहने की जरूरत है। उन्होंने अनैतिक या असामाजिक गतिविधियों में लिप्त होने का दबाव बनाने वालों से निपटने के गुर सिखाए। सिविल जज शमा परवीन ने भी छात्राओं को कई उदाहरण देकर वर्तमान में चल चल रही नशे और साइबर क्राइम से बचाव के बारे में बताया।

साइबर एक्सपर्ट अरविंद बिष्ट ने साइबर क्राइम, सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग के बारे में जानकारी दी। सीओ सिटी ने कहा कि नशे का शिकार एक व्यक्ति नहीं पूरा परिवार होता है। एसआई लता खत्री ने महिला अपराधों से निपटने की कानूनी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गीता पंत ने किया। इस अवसर पर डॉ. फकीर सिंह, डॉ. बीएम परगाई, डॉ, ललिता जोशी, डॉ. तनुजा बिष्ट, डॉ. सरस्वती बिष्ट, डॉ. संध्या गडकोटी, डॉ. निर्मला लोहनी, डॉ. अंजू पालीवाल समेत शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार