Viral Video: बंदर की चाल से चारों खाने चित्त हुआ बाघ, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे भौचक्का

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वैसे तो आपने जंगल में बाघ को शिकार करते हुए कई वीडियो देखे होंगे। आमतौर पर ये माना जाता है कि बाघ दूसरे जानवरों को देखते ही उन पर धावा बोल देता है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शिकारी बाघ खुद शिकार में फंस जाता है। वीडियो …

वैसे तो आपने जंगल में बाघ को शिकार करते हुए कई वीडियो देखे होंगे। आमतौर पर ये माना जाता है कि बाघ दूसरे जानवरों को देखते ही उन पर धावा बोल देता है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शिकारी बाघ खुद शिकार में फंस जाता है। वीडियो में शिकार एक चतुर बंदर है और शिकारी बाघ है। ट्विटर पर वायरल हो रहे इस मजेदार वीडियो में आप एक बंदर की चालाकी देखकर दंग रह जाएंगे। बता दें वीडियो की शुरुआत में एक बंदर पेड़ की डाली पर सबसे ऊपर बैठा नजर आता है और उस तक पहुंचने के लिए एक बाघ को पेड़ पर धीरे-धीरे चढ़ते देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Viral Video: शख्स को देखते ही झाड़ियों में छिपा शेर, आगे जो हुआ उसे देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

बंदर तब तक आराम से वहीं बैठा रहता है जब तक बाघ उस तक नहीं पहुंच जाता है। जैसे ही बाघ उसे दबोचने की कोशिश करता है तभी बंदर पेड़ की डाली से लटक जाता है जबकि बाघ अपना बैलेंस खो देता है और जमीन पर मुंह के बल गिर जाता है। पटखनी खाने के बाद बाघ ऐसा दिखावा कर रहा था जैसे कि ऐसा ही नहीं हुआ हो। बता दें इस मजेदार वीडियो को आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने ट्विटर पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने एक कैप्शन भी दिया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि, हालात का शिकार। यूजर्स वीडियो में बंदर की चौतुराई देखकर भौचक्के रह गए और उसकी बुद्धि की लगातार तारीफ कर रहे हैं। वही बाघ को मिले सबक से यूजर्स काफी खुश भी नजर आए।

ये भी पढ़ें- Video: गोलगप्पे देख ललचाया जी, फिर हचक्क के लिए गायों की इस मां बेटी की जोड़ी ने चटखारे

 

संबंधित समाचार