स्वच्छता की अलख जगाती बाइकर्स टीम पहुंची अयोध्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। शासन की ओर से विगत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छ अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता जन जागरूकता रैली निकाली जा रही है। जन मानस के मध्य स्वच्छता के प्रति व्यापक प्रचार …

अमृत विचार, अयोध्या। शासन की ओर से विगत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छ अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता जन जागरूकता रैली निकाली जा रही है। जन मानस के मध्य स्वच्छता के प्रति व्यापक प्रचार प्रसार के लिए स्वच्छता जन जागरूकता रैली का नेतृत्व कर रही बाइकर्स की टीम गोरखपुर, बस्ती होते हुए शनिवार को अयोध्या पहुंची। रैली का नेतृत्व कर रहे बाइकर्स को महापौर ऋषिकेश उपाध्याय द्वारा माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मनित किया गया।

इसके बाद महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने हरी झडी दिखाकर बाइक रैली का शुभारम्भ किया। यह रैली नयाघाट स्थित लता मंगेशकर चौक से टेढ़ीबाजार, चौक, रिकाबगंज होते हुए सहादतगंज पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में महापौर ने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।

जनमानस से अपील किया गया कि घरों से निकलने वाले सूखे एवं गीले कूडे को पृथक करते हुए डोर टू डोर कलेक्शन कर रहे सफाईमित्रों को दिया जाये। सड़कों पर कूड़ा न फेंके। कूड़े को सदैव कूड़ेदान में ही डालें। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, सहायक नगर आयुक्त विपिन द्विवेदी, अंकिता शुक्ला, अधिशाषी अभियन्ता ट्रैफिक आरके तिवारी, कर अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, जयप्रकाश, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कमल कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें… अयोध्या: मंडलीय हैंडबाल में अयोध्या जीती

संबंधित समाचार