विस्तारा ने शुरू की मुंबई-अबू धाबी के बीच सीधी उड़ान, इस मार्ग पर है यह पहली सेवा
नई दिल्ली। टाटा समूह की एयरलाइन कंपनी विस्तारा ने शनिवार को मुंबई और अबू धाबी (यूएई) के बीच सीधी उड़ान शुरू की। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि यह उड़ान मुंबई से भारतीय समयनुसार शाम सात बजकर 10 मिनट पर उडान भरेगी और अबु धाबी मेें स्थानीय समयानुसार रात आठ बजकर 40 मिनट पर …
नई दिल्ली। टाटा समूह की एयरलाइन कंपनी विस्तारा ने शनिवार को मुंबई और अबू धाबी (यूएई) के बीच सीधी उड़ान शुरू की। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि यह उड़ान मुंबई से भारतीय समयनुसार शाम सात बजकर 10 मिनट पर उडान भरेगी और अबु धाबी मेें स्थानीय समयानुसार रात आठ बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी। इस हवाई मार्ग पर यह पहली उड़ान होगी जो बिजनेस और इकोनॉमी के साथ प्रीमियम इकोनॉमी क्लास की सुविधा प्रदान करेगी।
विस्तारा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद कन्नन ने कहा, “हम यूएई और शेष खाड़ी क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को मजबूत कर रहे हैं। हम अपने बढ़ते हुए अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में अबु धाबी को जोड़ने को लेकर काफी उत्साहित हैं।” उन्होंने कहा, “यूएई में बढ़ते कारोबार, व्यापार और पर्यटन से हमारे नेटवर्क के लिए अबु धाबी बहुत अच्छा गंतव्य है। हमें विश्वास है कि इस हवाई मार्ग पर यात्री भारत एवं दक्षिण एशिया की उत्कृष्ट एयरलाइन के सफर का भरपूर आनंद लेंगे।
ये भी पढ़ें – छोटे विमानों-हेलीकॉप्टरों के जरिये दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाएंगे हवाई सेवाएं: केंद्रीय नागर विमानन मंत्री
