चित्रकूट: रामलीला में सिपाहियों के साथ अराजक तत्वों ने की मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। रामलीला में भीड़ को नियंत्रण कर रहे सिपाहियों से अराजक तत्वों ने धक्कामुक्की और मारपीट की। इससे अफरातफरी मच गई। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र कुमार सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो उपद्रवी भाग खड़े हुए। उधर, पुलिस वीडियो क्लिप के आधार पर उपद्रवियों का पता लगाने में जुटी है। …

चित्रकूट, अमृत विचार। रामलीला में भीड़ को नियंत्रण कर रहे सिपाहियों से अराजक तत्वों ने धक्कामुक्की और मारपीट की। इससे अफरातफरी मच गई। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र कुमार सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो उपद्रवी भाग खड़े हुए। उधर, पुलिस वीडियो क्लिप के आधार पर उपद्रवियों का पता लगाने में जुटी है।

शुक्रवार की रात राजापुर कस्बे में माधवगंज के पास रामलीला मैदान में सीताहरण लीला का मंचन हो रहा था। बताया जाता है कि रात लगभग साढ़े बारह बजे भीड़ को नियंत्रण करने के लिए कांस्टेबल अंकित शुक्ला व बुद्धसेन विक्रम तथा पीआरडी जवान दयाराम आदि भीड़ को नियंत्रण कर रहे थे। इसी दौरान कुछ अराजकतत्व बुद्धसेन विक्रम को रामलीला मंच के पास से घसीटकर बाहर ले गए और सोनरहटी मोड़ के पास जमकर मारपीट की। आरोप यह भी है कि उपद्रवियों ने दयाराम के साथ भी मारपीट की। रोकने पर अंकित शुक्ला के साथ धक्कामुक्की की गई।

पुलिसकर्मियों से मारपीट की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ रामलीला मैदान पहुंचे तब तक उपद्रवी भाग गए थे। घटना के बाद रामलीला में काफी देर तक अफरातफरी मची रही। उधर, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अराजकतत्वों द्वारा की गई मारपीट की वीडियो क्लिप मिल चुकी है और पहचान कराई जा रही है। सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-मुरादाबाद: सिपाही को facebook की दोस्ती पड़ी महंगी, महिला ने ‘हनीट्रैप’ में फंसाया…4 लाख ऐंठे

संबंधित समाचार