बहराइच: कतर्नियाघाट में मनाया गया वन्य जीव प्राणी सप्ताह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिछिया/ बहराइच, अमृत विचार। कतर्नियाघाट स्थित इको अवेयरनेस सेंटर में शनिवार को वन्यजीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि बलहा विधायक सरोज सोनकर ने इको अवेयरनेस सेंटर पर स्थित व्याख्या केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने थ्री डी तकनीकी से बनाये गए वन्य जीवों, …

बिछिया/ बहराइच, अमृत विचार। कतर्नियाघाट स्थित इको अवेयरनेस सेंटर में शनिवार को वन्यजीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि बलहा विधायक सरोज सोनकर ने इको अवेयरनेस सेंटर पर स्थित व्याख्या केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया।

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने थ्री डी तकनीकी से बनाये गए वन्य जीवों, जलीय जीवों व पशु पक्षियों के विभिन्न प्रकार के कलाकृतियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले विभिन्न स्कूली बच्चों ने कतर्नियाघाट के मुख्य द्वार से लेकर नाव घाट तक पैदल मार्च निकाला। प्रमुख वन सचिव ने हरी झंडी दिखाकर बच्चो को रवाना किया।

बलहा विधायक सरोज सोनकर ने उद्बोधन मे बच्चो को वन्य जीवों के महत्व के बारे में बताया। दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने बच्चोँ को पशु पक्षियों व वन्य जीव जलीय जीवों के बारे मे विस्तार से बताया। इस दौरान बच्चों को शेर का मुखौटा पहनाकर कर जागरूक किया गया।

ये भी पढ़ें-अब्दुल्ला के जन्म प्रमाण पत्र मामले में छह अक्टूबर को सुनवाई, डॉक्टर के दर्ज होंगे बयान

संबंधित समाचार