संभल: दुल्हन ने निकाह के एक घंटा बाद दिया बेटे को जन्म, जानें पूरा मामला
सम्भल, अमृत विचार। सम्भल असमोली थाना क्षेत्र के मढ़न के एक गांव निवासी युवक युवती की पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी खेती किसानी करता है इस दौरान दोनों में शारीरिक संबंध हो गए और युवती गर्भवती हो गई। प्रेमिका के शादी करने की बात पर प्रेमी शादी से इंकार करता …
सम्भल, अमृत विचार। सम्भल असमोली थाना क्षेत्र के मढ़न के एक गांव निवासी युवक युवती की पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी खेती किसानी करता है इस दौरान दोनों में शारीरिक संबंध हो गए और युवती गर्भवती हो गई। प्रेमिका के शादी करने की बात पर प्रेमी शादी से इंकार करता रहा।
यह भी पढ़ें-संभल: कार गिरोह का पर्दाफाश, प्रधानपति समेत पांच सदस्य गिरफ्तार
शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर वह प्रेमी के घर पहुंची और शादी करने की बात कही लेकिन उसने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद प्रेमिका थाना पहुंची और पुलिस ने परिजनों के साथ बैठक कर दोनों का निकाह करा दिया। निकाह के एक घंटा बाद प्रेमिका ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक बेटे को जन्म दिया।
असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कामिल पुत्र शकील का गांव निवासी नाजरीन पुत्री जाकिर के साथ पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चला रहा था। प्रेमी ने शादी करने की बात कहकर शारीरिक संबंध बना लिए। इसी दौरान प्रेमिका को गर्भ ठहर गया। गर्भवती होने की बात प्रेमिका ने प्रेमी को बताई और शादी करने की बात कही, लेकिन प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया।
प्रेमिका लगातार प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बनाती रही और प्रेमी शादी करने से मना करता रहा। शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंची और शादी करने की बात कही लेकिन प्रेमी ने साफ साफ शादी करने से मान कर घर से जाने की बात कही।
जिसके बाद प्रेमिका अपने पिता को लेकर थाना पहुंची और पुलिस से प्रेमी की शिकायत की। शिकायत को सुनकर पुलिस हरकत में आई और प्रेमी सहित उसके परिजनों को थाना बुला लिया। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर प्रेमी को निकाह के लिए राजी किया।
इसके बाद थाना में ही कारी को बुलाकर दोनों का निकाह करा दिया। निकाह के एक घंटा बाद प्रेमिका को प्रसव पीड़ा अधिक होने लगी। जिससे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया और जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया कि लड़की पक्ष की और 112 डायल पुलिस को फोन कर सूचना दी गई थी हमारे सामने वाले घर में रहने वाले कामिल से हमारी बेटी प्यार करती है। और उसी से शादी करना चाहती है। सूचना मौके पर 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंच गई। और प्रेमी और प्रेमिका दोनों पक्ष को चौकी मढ़न ले आई। प्रेमिका के गर्भवती होने की बात से पहले प्रेमी के परिवार वाले पीछे हटने लगे। पर प्रेमी शादी करने की जिद पर अड़ा रहा। और शाम के वक्त चौकी में ही दोनों का निकाह करा दिया गया—विद्युत गोयल, थाना प्रभारी निरीक्षक असमोली।
यह भी पढ़ें- संभल: फोन चलाने से मना करने पर बेटी ने गंगा में लगाई छलांग, छठे दिन मिला शव
