81 करोड़ लोगों को मिलेगा नवंबर तक मुफ्त राशन
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को पांच माह के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी। इस योजना को अब नवम्बर तक बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को पांच माह के लिए बढ़ाने के प्रस्ताव …
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को पांच माह के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी। इस योजना को अब नवम्बर तक बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को पांच माह के लिए बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाता सम्मेलन में बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि 81 करोड लोगों को प्रति व्यक्ति 25 किलो अनाज और पांच किलो चना मुफ्त मिलेगा। इस योजना पर एक लाख 49 हजार करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।
इस योजना के तहत 203 लाख टन अनाज 9.70 लाख टन चना का वितरण किया जायेगा। इससे गरीबों, प्रवासी मजदूरों तथा निम्न मध्यम वर्ग को फायदा होगा। मार्च में सरकार ने इस योजना की घोषणा की थी। इसके तहत तीन माह यानि जून तक हर इस योजना के दायरे में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पांच किलो अनाज और एक किलो चना दिया गया था।
