बहराइच: युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, पत्नी ने जताई यह आशंका
बहराइच। खैरीघट थाना क्षेत्र के कुर्मिनपुरवा गांव निवासी एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुर्मिनपुरवा निवासी राकेश वर्मा (25) की शनिवार शाम को मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि युवक ने …
बहराइच। खैरीघट थाना क्षेत्र के कुर्मिनपुरवा गांव निवासी एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुर्मिनपुरवा निवासी राकेश वर्मा (25) की शनिवार शाम को मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि युवक ने विषाक्त पदार्थ खा कर जान दी है। जबकि पत्नी मौत को संदिग्ध मान रही है। पत्नी किरन ने पुलिस को तहरीर दी। पत्नी की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा। प्रभारी निरीक्षक निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि पत्नी की सूचना पर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। युवक की मौत से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब के निकट मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
