मुरादाबाद : धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री जी की जयंती, आदर्शों पर चलने का किया आह्वान
मुरादाबाद,अमृत विचार। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूल प्रांगण में प्रधानाचार्य मेजर राजीव ढल, सुशील चंद गुप्ता और अवधेश चंद मिश्रा ने संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद दीप्ति सिंह ने रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम …
मुरादाबाद,अमृत विचार। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूल प्रांगण में प्रधानाचार्य मेजर राजीव ढल, सुशील चंद गुप्ता और अवधेश चंद मिश्रा ने संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद दीप्ति सिंह ने रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम का गायन कर तालियां बटोरी।

छात्रों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। तो कुछ छात्रों ने दोनों महापुरुषों के संबंध में सुंदर काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य ढल ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन ग्रंथ सिंह एवं रति कौशिक ने किया। इस मौके पर मोहित कुमार गुप्ता,जगपाल सिंह, राजीव कुमार, गुप्ता हेमंत कुमार मोनिका शर्मा कपिल यादव अभय सिंह सुशील चंद गुप्ता,अवधेश चंद मिश्रा,गुलजारी सिंह, अशोक कुमार शर्मा पुनीत कुमार गुप्ता,धर्मेंद्र वंश, खुशीराम,अनूप कुमार अग्रवाल, रामप्रकाश यादव,संजय कुमार, वीरेंद्र कुमार सहित समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

कुष्ठरोगियों के साथ भेदभाव के विरोधी थे महात्मा गांधी
महात्मा गांधी की जयंती पर कुष्ठ निवारण कार्यशाला आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुध बाजार में हुई। प्रधानाचार्य डॉ वंदना सक्सेना ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करके उनके जीवन आदर्श की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को बताया कि महात्मा गांधी वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने कुष्ठरोग छुआछूत का रोग है इस भेदभाव को समाप्त करने के लिए कार्य किया। उन्होंने कुष्ठ रोगियों की सेवा करके यह सिद्ध कर दिया कि यह छुआछूत का रोग नहीं है। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ भास्कर अग्रवाल ने बताया कि कुष्ठ रोग जीवाणु द्वारा फैलने वाला रोग है। अगर किसी व्यक्ति के शरीर पर एक या एक से अधिक सुन्न दाग धब्बे दिखाई दें जो त्वचा के रंग से हल्का गाड़ी रंग के हो सिर में खुजली ना आती हो, पसीना ना आता हो, बाल व रोम कूप समाप्त हो गए हो तो ऐसे व्यक्ति को कुष्ठ रोग के लिए जांच करानी आवश्यक हैं। वहीं छात्राओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन रघुपति राघव राजाराम सुनाया। आयोजन में सभी अध्यापकों ने सहयोग दिया।
