दिल्ली में रायबरेली के युवक की सड़क हादसे में मौत, घर पहुंचा शव तो मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। खीरों थाना क्षेत्र के गाँव पाहो निवासी युवक की दिल्ली में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी।शनिवार की रात युवक का पार्थिव शरीर जब गाँव पहुंचा पूरे गाँव में कोहराम मच गया।शोक संवेदना व्यक्त करने व परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए रात से ही लोगों का तांता लगा रहा। पाहो निवासी …

रायबरेली, अमृत विचार। खीरों थाना क्षेत्र के गाँव पाहो निवासी युवक की दिल्ली में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी।शनिवार की रात युवक का पार्थिव शरीर जब गाँव पहुंचा पूरे गाँव में कोहराम मच गया।शोक संवेदना व्यक्त करने व परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए रात से ही लोगों का तांता लगा रहा।

पाहो निवासी संकेत पाल(30)पुत्र नागेश्वर पाल लगभग 3 वर्ष से दिल्ली में रिश्तेदारों के साथ रहकर प्राइवेट नौकरी करता था।जिससे परिवार का पालन पोषण होता था। शुक्रवार की रात दिल्ली के वजीराबाद में ट्रक से कुचल कर गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिससे उसकी मौत हो गयी थी। बीते शनिवार को दिल्ली से शव गाँव पहुँचने पर पूरे गाँव में मातम छा गया।पिता नागेश्वर,माँ कुसुम लता, भाई संदीप, बहन नैंसी व पत्नी रेनू के साथ आठ माह की दुधमुंही बच्ची का रो रो कर बुरा हाल है। रविवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

ये भी पढ़ें-Road Safety World Series : सचिन तेंदुलकर-सुरेश रैना फेल, नमन ओझा ने शतक जड़कर इंडिया लीजेंड्स को जिताया रोड सेफ्टी खिताब

संबंधित समाचार