ग्रांट न आने से लटका बेसिक शिक्षकों का एरियर भुगतान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। जनपद के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सैकड़ों शिक्षकों का एरियर का भुगतान ग्रांट न आने के कारण लटका हुआ है। बकाया धनराशि का भुगतान न होने से शिक्षकों में आक्रोश है। जनपद अयोध्या में लगभग छह हजार परिषदीय शिक्षक कार्यरत हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी व मंत्री चक्रवर्ती …

अमृत विचार, अयोध्या। जनपद के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सैकड़ों शिक्षकों का एरियर का भुगतान ग्रांट न आने के कारण लटका हुआ है। बकाया धनराशि का भुगतान न होने से शिक्षकों में आक्रोश है। जनपद अयोध्या में लगभग छह हजार परिषदीय शिक्षक कार्यरत हैं।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी व मंत्री चक्रवर्ती सिंह का कहना है कि करीब 2 हजार शिक्षकों को एरियर का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि एक हजार शिक्षक ऐसे हैं जिनके चयन वेतनमान का भुगतान नहीं हुआ है।

इसके अलावा महंगाई भत्ता, निलम्बन अवधि व अवरुद्ध वेतन का भुगतान, अंतरजनपदीय स्थानांतरण से आये शिक्षकों का एरियर तथा 68500 शिक्षक भर्ती में नवनियुक्त शिक्षकों का एरियर भुगतान लम्बित है। श्री त्रिपाठी का कहना है लेखाधिकारी एरियर भुगतान की बात कहकर केवल गुमराह कर रहे हैं।

वहीं वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक रवीन्द्र सिंह का कहना है कि अंतरजनपदीय स्थानांतरण से आये शिक्षकों की फीडिंग कार्य ब्लॉकों पर चल रहा है, लेकिन करीब 50 शिक्षकों को छोड़कर लगभग सभी शिक्षकों का एरियर भुगतान कर दिया गया है। केवल इस माह में जो बिल एरियर के बनकर आये हैं उन्हीं का भुगतान बकाया है।

उन्होंने बताया कि क्योंकि अभी एरियर की ग्रांट नहीं आयी है, ग्रांट आते ही अन्य शिक्षकों का भी एरियर भुगतान कर दिया जायेगा। फिलहाल सितम्बर माह तक के वेतन का भुगतान सभी शिक्षकों को कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें…अयोध्या: डांडिया खेलने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

संबंधित समाचार