उद्धव गुट को लगा बड़ा झटका, भारी संख्या में शिंदे गुट में शामिल हुए शिवसेना के कार्यकर्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र में दहशरा रैली से पहले उद्धव गुट को बड़ा झटका लगा है। मुंबई के वर्ली इलाके से बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास पर शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। बता दें कि शिवसेना के दोनों गुटों की दशहरा रैली पांच अक्टूबर को मुंबई के …

मुंबई। महाराष्ट्र में दहशरा रैली से पहले उद्धव गुट को बड़ा झटका लगा है। मुंबई के वर्ली इलाके से बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास पर शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। बता दें कि शिवसेना के दोनों गुटों की दशहरा रैली पांच अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में होगी।

दशहरा रैली में अधिक भीड़
शिवसेना के दोनों गुट दशहरा रैली में अधिकाधिक भीड़ जुटाने का इंतजाम करने में जुट गए हैं। उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के खेमों में भीड़ प्रबंधन की होड़ लग गई है। ठाकरे की रैली में पार्टी के शाखा प्रमुख और जिला प्रमुख पर सब निर्भर करता है। वहीं, शिंदे की रैली में भीड़ बढ़ाने के लिए विधायकों और सांसदों का भरपूर जोर है।

ये भी पढ़ें- अभी 5G चला नहीं कि मंत्री जी ने 6G पर दे दिया ये सनसनी बयान

संबंधित समाचार