बदमाशों ने कमांडो की कार को घेरा, पथराव करने के बाद मारी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष नगर कॉलोनी में कुछ बदमाशों द्वारा सेना में तैनात एनएसजी के एक कमांडो को गोली मारकर घायल कर देने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना में तैनात कमांडो अजीत अपने साले नीरू के साथ हीरादास पर रोडवेज बस स्टैंड के सामने …

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष नगर कॉलोनी में कुछ बदमाशों द्वारा सेना में तैनात एनएसजी के एक कमांडो को गोली मारकर घायल कर देने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना में तैनात कमांडो अजीत अपने साले नीरू के साथ हीरादास पर रोडवेज बस स्टैंड के सामने ठाकुर होटल पर कार में बैठ खाना खाने गए थे जहां उनकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई लेकिन बाद में मामला शांत हो गया।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के बीच सार्वजनिक बहस के लिए तैयार हूं: शशि थरूर

बताया गया कि जब कमांडो एवं उसका साला खाना खाकर घर लौट रहे थे तभी सुभाष नगर कॉलोनी के रास्ते में तीन बाइक पर नौ बदमाशों ने कमांडो की कार पर पथराव कर दिया। जब कमांडो बाहर निकला तो एक बदमाश ने कमांडो को दो गोली मार दी।

एक गोली अजीत की जांघ में लगी और दूसरी गोली अजीत के हाथ में लगी। गोली मारने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। घटना के बारे में जब कमांडो के भाई प्रदीप को पता लगा तो वह मौके पर पहुंचा और अजीत को अस्पताल में भर्ती करवाया। प्रदीप ने बताया की जिन बदमाशों ने गोली मारी उसमें से तीन बदमाशों अनिल गुजर, शेरा कासौट, धर्मेंद्र गुजर को अजीत जानता है।

यह भी पढ़ें- एनएससीएस और एनएसए की तरफ से मिली किसी भी सूचना को अनदेखा न करें मंत्री: पीएम मोदी

संबंधित समाचार