परिवहन निगम अपने कर्मियों के लिए तैयार कर रहा मास्क व किट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अपने 60 हजार कर्मचारियों के लिए खुद मास्क और किट तैयार करेगा। जिसकी शुरूआत लखनऊ के कार्यशाला से शुरू हो चुकी है। बुधवार को इस संबंध में अधिकारियों की बैठक करते हुए निगम के एमडी डॉ राजशेखर ने बताया कि कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए …

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अपने 60 हजार कर्मचारियों के लिए खुद मास्क और किट तैयार करेगा। जिसकी शुरूआत लखनऊ के कार्यशाला से शुरू हो चुकी है। बुधवार को इस संबंध में अधिकारियों की बैठक करते हुए निगम के एमडी डॉ राजशेखर ने बताया कि कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए अपने चालक परिचालकों के अलावा कर्मियों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।

जहां कॉटन के फेस मास्क के अलावा सेनेटाइजर, जैकेट अब केंद्रीय और क्षेत्रीय कार्यशालाओं में तैयार कराया जाएगा। वर्तमान में बाजार में दस रुपये से लेकर 20 रुपये तक मास्क उपलब्ध है। सिंगल यूज वाले मास्क दो रुपये से दस रुपये तक आ रहे है। ऐसे में परिवहन निगम द्वारा तैयार कराए जा रहे मास्क की लागत नौ रुपये तक आ रही है। जिसे धुलकर पुन: इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे रोडवेज को खास बचत भी होगी।

संबंधित समाचार