राष्ट्रपति दो दिन की यात्रा पर कल जाएंगी गुजरात, इन परियोजनाओं का करेंगी शिलान्यास और उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन की यात्रा पर सोमवार को गुजरात जाएंगी जहां वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास करेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का यह पहला गुजरात दौरा है। यात्रा के पहले दिन वह अहमदाबाद में साबरमती आश्रम जाएंगी। जिसके बाद में वह स्वास्थ्य , सिंचाई, जल आपूर्ति …

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन की यात्रा पर सोमवार को गुजरात जाएंगी जहां वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास करेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का यह पहला गुजरात दौरा है। यात्रा के पहले दिन वह अहमदाबाद में साबरमती आश्रम जाएंगी।

जिसके बाद में वह स्वास्थ्य , सिंचाई, जल आपूर्ति और बंदरगाह विकास से संबंधित परियोजनाओं का शिलान्यास तथा उद्घाटन करेंगी। शाम को वह गुजरात सरकार द्वारा अपने सम्मान में आयोजित भोज में शामिल होंगी। मंगलवार को राष्ट्रपति गुजरात विश्वविद्यालय में महिलाओं के लिए स्टार्टअप प्लेटफार्म लॉन्च करेंगी और शिक्षा तथा आदिवासी कल्याण से संबंधित परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास करेंगी।

ये भी पढ़ें- भाजपा क्षेत्रीय आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धः जेपी नड्डा

संबंधित समाचार