बरेली: महिला ने ससुरालियों से मांगी 50 लाख की रंगदारी, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली, अमृत विचार। प्रेम विवाह करने के बाद ससुरालियों से बहू 50 लाख की रंगदारी मांग रही है। न देने पर बहू झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दे रही है। मामले की जांच के बाद इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इज्जतनगर के बसंत विहार निवासी सनी गुप्ता …

 बरेली, अमृत विचार। प्रेम विवाह करने के बाद ससुरालियों से बहू 50 लाख की रंगदारी मांग रही है। न देने पर बहू झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दे रही है। मामले की जांच के बाद इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इज्जतनगर के बसंत विहार निवासी सनी गुप्ता ने बताया कि उनके भाई अंशुल गुप्ता ने भमौरा की रहने वाली खुशबू उर्फ खुशी गुप्ता से प्रेम विवाह किया था। इसकी जानकारी पर पिता ने अंशुल गुप्ता को चल अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था।

ये भी पढ़ें – बरेली: अश्लील वीडियो किया वायरल, महिला को तेजाब से जलाने की धमकी

आरोप है कि खुशी ससुरालियों से 50 लाख रुपये की मांग कर रही है। रुपये न मिलने पर वह परिवार को दुष्कर्म व दहेज के झूठे मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रही है। यह भी आरोप है कि खुशी ने 26 जुलाई को सनी गुप्ता के फोन पर मैसेज कर 50 लाख रुपये की मांग भी की थी। पीड़ित परिवार ने तत्कालीन एसएसपी से मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद एसएसपी ने पूरे मामले की जांच कराई थी और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए थे। पुलिस ने अब आरोपी महिला के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें – बरेली: बस धमाके की सुस्त ‘जांच’ रफ्तार, एक सप्ताह और इंतजार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन