बरेली: बदले नियम, आईवीआरआई में सुबह 9 बजे से शुरू होगी पशुओं की ओपीडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के रेफरल वेटनरी पॉली क्लीनिक में सोमवार से पशुओं की ओपीडी शुरू होने का समय 10 बजे से घटकर 9 बजे हो गया है। अब सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक उपचार किया जाएगा। वहीं 12:30 के बाद …

बरेली, अमृत विचार। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के रेफरल वेटनरी पॉली क्लीनिक में सोमवार से पशुओं की ओपीडी शुरू होने का समय 10 बजे से घटकर 9 बजे हो गया है। अब सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक उपचार किया जाएगा। वहीं 12:30 के बाद व शनिवार, रविवार आवश्यक सेवाओं के तहत निर्धारित इमरजेंसी शुल्क पर उपचार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – बरेली: भारतीय योग संस्थान की ओर से मनाया 56वां योग दिवस समारोह

सोमवार से कर्मियों व वैज्ञानिकों को सप्ताह में प्रत्येक शनिवार व रविवार का अवकाश मिलेगा। आईसीएआर की ओर से इस संबंध में आईवीआरआई को निर्देश प्राप्त हो गए हैं। जिसके बाद संयुक्त निदेशक प्रशासन की ओर से सर्कुलर जारी कर सभी वैज्ञानिकों व कर्मचारियों को सूचित कर दिया गया है। वहीं, सप्ताह में पांच दिन कर्मियों की कार्य अवधि 9 घंटे रहेगी। जनसंपर्क अधिकारी सतीश जोशी ने बताया कि शनिवार व रविवार को इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार सप्ताह में प्रत्येक शनिवार व रविवार का अवकाश रहेगा। वहीं, लंच टाइम की अवधि घटाकर 1 बजे से 1:30 बजे तक की गई है।

ये भी पढ़ें – बरेली: मेयर और नगर आयुक्त ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित, दिए प्रशस्ति पत्र

संबंधित समाचार