बरेली: ड्यूटी करने गए डॉक्टर की अस्पताल में मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
बरेली, अमृत विचार। निजी अस्पताल में घर से ड्यूटी करने गए डॉक्टर की अचानक हालात बिगड़ने मौके पर ही मौत हो गई। डॉक्टर की जैसे ही तबियत बिगड़ी फौरन परिजनो को सूचना दी गई। जानकारी होने पर जब तक परिजन अस्पताल पहुंचे उनकी मौत हो चुकी थी। उनकी पत्नी का आरोप है कि उनकी हत्या …
बरेली, अमृत विचार। निजी अस्पताल में घर से ड्यूटी करने गए डॉक्टर की अचानक हालात बिगड़ने मौके पर ही मौत हो गई। डॉक्टर की जैसे ही तबियत बिगड़ी फौरन परिजनो को सूचना दी गई। जानकारी होने पर जब तक परिजन अस्पताल पहुंचे उनकी मौत हो चुकी थी। उनकी पत्नी का आरोप है कि उनकी हत्या की गई है और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढ़ें:-बरेली: IMA के पूर्व कोषाध्यक्ष डॉक्टर आदित्य माहेश्वरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
थाना प्रेम नगर क्षेत्र के गुलाब नगर का रहने वाले 37 वर्षीय पारस कुमार पुत्र स्वर्गीय रामलाल चाडपुर केमुआ गांव में एक निजी क्लीनिक में डॉक्टर के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी मिथलेश ने बताया देर शाम हालत बिगड़ने पर अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें हालात बिगड़ने की जानकारी दी। मिथिलेश ने कहा अस्पताल जाकर तब देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी।
इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी डाॅक्टर की पत्नी ने डायल 112 पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया हैं। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी मिथलेश का कहना है कि उनकी साजिश के तहत हत्या की गई है।
ये भी पढ़ें:-बरेली: रामलीला मंच पर बार बालाओं का फिल्मी गानों पर अश्लील डांस, Video Viral
