मैंने ‘प्रोफेशनल्स कांग्रेस’ के अध्यक्ष पद से पिछले महीने ही इस्तीफा दे दिया: शशि थरूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थरूर ने सोमवार को कहा कि उन्होंने पिछले महीने ही पार्टी से संबद्ध संगठन ‘अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस’ के प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया है। माना जा रहा है कि पार्टी में ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत के तहत उन्होंने यह जिम्मेदारी छोड़ी है। थरूर ने …

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थरूर ने सोमवार को कहा कि उन्होंने पिछले महीने ही पार्टी से संबद्ध संगठन ‘अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस’ के प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया है। माना जा रहा है कि पार्टी में ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत के तहत उन्होंने यह जिम्मेदारी छोड़ी है। थरूर ने ट्वीट किया, जो सवाल कर रहे हैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैंने प्रोफेशनल्स कांग्रेस अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें- Mission Gujarat: आज से गुजरात दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इन परियोजनाओं की करेंगी शुरुआत

उनके प्रतिद्वंद्वी मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी गत 30 नवंबर को अपने नामांकन वाले दिन ही राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा दिया था। खड़गे और थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार हैं। यदि पार्टी के इन दोनों नेताओं में से कोई भी अपना नामांकन वापस नहीं लेते हैं, तो 17 अक्टूबर को मतदान होगा, जिसमें 9,000 से अधिक डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्य) मतदान करेंगे। मतगणना 19 अक्टूबर को होगी। वैसे थरूर ने स्पष्ट कर दिया है कि वह चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें- 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव, 6 नवंबर को आएंगे नतीजे

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव