बहराइच: फिट रहने के लिये जवानों ने लगाई दौड़, बोले- आधुनिकता के दौड़ में पैदल मार्च से तौबा के कर रहे लोग
बहराइच। एसएसबी 42वीं वाहिनी के वाहिनी मुख्यालय से सोमवार को फिट इंडिया फ्रीडम के तीसरे चरण की शुरुआत हुई। जिसमें जवानों ने सड़क पर दौड़ लगाते हुए लोगों से भी प्रतिभाग करने की अपील की। नानपारा तहसील के अगैया स्थित 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के मुख्यालय से फिट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें …
बहराइच। एसएसबी 42वीं वाहिनी के वाहिनी मुख्यालय से सोमवार को फिट इंडिया फ्रीडम के तीसरे चरण की शुरुआत हुई। जिसमें जवानों ने सड़क पर दौड़ लगाते हुए लोगों से भी प्रतिभाग करने की अपील की। नानपारा तहसील के अगैया स्थित 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के मुख्यालय से फिट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें एसएसबी जवानों ने मुख्यालय से गांव तक चार किलोमीटर तक दौड़ लगाई।
वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट प्रवीण कुमार ने जवानों को फिट इंडिया के बारे में बताते हुए कहा कि बल के कार्मिक होने के कारण प्रत्येक जवान का स्वस्थ होंना एवं फिटनेस हमारी प्राथमिकता है। फिटनेस केवल एक शब्द नहीं है बल्कि यह एक स्वस्थ और समृद्ध जीवन का आवश्यक स्तम्भ होता है।
उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज ने फिटनेस को कम महत्व देकर खुद से दूर कर दिया है। उदहारण के लिए पहले एक व्यक्ति कई किलोमीटर की दूर पैदल अथवा साईकिल से तय करता था, लेकिन आज हम मोटरगाड़ियों का प्रयोग आवश्यकता से अधिक कर रहे है। ऐसे में इस अभियान का महत्व और बढ़ जाता है। सभी लोग दौड़ जरूर लगाएं।
उन्होंने जवानों से उनके परिवार एवं बच्चो को भी फिट रखने साथ ही फिट इंडिया फ्रीडम 3.0 में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान 42वी वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट प्रवीण कुमार, राजकुमार, सहायक कमांडेंट, अधीनस्थ अधिकारीगण, प्रतिभागी एवं अन्य बल कार्मिक मौजूद रहें।
यह भी पढ़ें:-बहराइच पुलिस का खुलासा, 70 हजार की बकाया राशि मांगने पर हुई थी पुजारी की हत्या
