हमीरपुर: खूंटी में गीला कपड़ा टांगते वक्त करंट की चपेट में आई किशोरी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर। थाना जलालपुर गांव में खूंटी में लिपटी विद्युत कनेक्शन की केबल के ऊपर गीला कपड़ा टांगते समय पंद्रह वर्षीय किशोरी करंट की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जलालपुर गांव निवासी ग्यासी अनुरागी दिल्ली में रहकर …

हमीरपुर। थाना जलालपुर गांव में खूंटी में लिपटी विद्युत कनेक्शन की केबल के ऊपर गीला कपड़ा टांगते समय पंद्रह वर्षीय किशोरी करंट की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जलालपुर गांव निवासी ग्यासी अनुरागी दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है।

जबकि उसका बड़ा बेटा अजय हैदराबाद में मजदूरी करता है। गांव में उसकी पत्नी गोमती व बेटी पिंकी (15) रुचि (10) अनन्या (8) रहती हैं। सोमवार को पिंकी नहाने के बाद दरवाजे पर लगी खूंटी में गीला कपड़ा टांग रही थी। तभी करंट की चपेट में आ गई और गिरकर तड़पने लगी। आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी कदौरा जनपद जालौन ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतका की मां गोमती ने बताया खूंटी में विद्युत कनेक्शन की केबल बंधी है। जिसमें कट था। इसकी जानकारी पिंकी को नहीं थी और वह करंट की चपेट में आ गई। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष जलालपुर संजय सिंह ने बताया कि मृतका की मां गोमती ने घटना की सूचना प्रधान के माध्यम से दी है। कहा पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: सड़क हादसे में बैंककर्मी की मौत, कार का टायर फटने से हुआ हादसा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका