छह साल के मासूम की दे दी बलि, बोला- सपने में आए थे भोलेनाथ
नई दिल्ली। दिल्ली के लोधी कॉलोनी एरिया में छह साल के मासूम की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक दो आरोपियों ने छह साल के बच्चे को बलि को नाम पर मौत के घाट उतार दिया। गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी …
नई दिल्ली। दिल्ली के लोधी कॉलोनी एरिया में छह साल के मासूम की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक दो आरोपियों ने छह साल के बच्चे को बलि को नाम पर मौत के घाट उतार दिया। गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सीआरपीएफ हेडक्वार्टर्स साइट पर शनिवार को भजन चल रहा था, वहीं जितने भी लोग काम करते थे सभी मौजूद थे। आरोपी विजय औक उसका दोस्त अमन गांजा पीकर वहां शामिल हो गया। विजय और उसका साथी कुछ देर के बाद वहां से चले गए। उसी समय से बच्चा भी गायब था। बच्चे के परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया लेकिन नहीं मिला।
यह भी पढ़ें- दुर्गा पंडाल में असुर की जगह महात्मा गांधी को दिखाया, हिंदू महासभा के खिलाफ होगा एक्शन
काफी देर के बाद आरोपियों की झुग्गी पर परिजनों की नजर पड़ी, वहां खून के छीटे लगे हुए थे, जब परिजनों ने गेट खुलवाना चाह तो किसी ने गेट नहीं खोला। ज्यादा फोर्स करने पर आरोपी बाहर निकल कर आया। परिजनों ने अंदर घुस कर देखा तो छह साल का धर्मेंद्र की लाश पड़ी हुई थी।
आरोपियों ने पुलिस को हत्या की वजह बताते हुए कहा कि जब भजन चल रहा था तब उनके सपने में भगवान शिव किसी बच्चे की बलि मांग रहे है। इसीलिए बच्चे की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। बता दें कि दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। मृतक बच्चे के पिता अशोक दिल्ली में मजदूरी का काम करते हैं और उत्तर प्रदेश के बरेली के निवासी हैं।
यह भी पढ़ें- Bihar: सरकारी स्कूली में छात्रों को अभ्यास पुस्तिका दी जाएंगी free of cost
