टनकपुर: रोडवेज के मृतक आश्रितों का धरना स्थगित

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। परिवहन सचिव से वार्ता के बाद तहसील परिसर में चला रहे धरना कार्यक्रम को रोडवेज के मृतक आश्रितों ने स्थगित कर दिया है। साथ ही उन्होंने निर्णय लिया है कि जल्दी ही एक शिष्टमंडल देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने जाएगा। मालूम हो कि रोडवेज के मृतक आश्रित परिवहन निगम में …

टनकपुर, अमृत विचार। परिवहन सचिव से वार्ता के बाद तहसील परिसर में चला रहे धरना कार्यक्रम को रोडवेज के मृतक आश्रितों ने स्थगित कर दिया है। साथ ही उन्होंने निर्णय लिया है कि जल्दी ही एक शिष्टमंडल देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने जाएगा।
मालूम हो कि रोडवेज के मृतक आश्रित परिवहन निगम में अनुकंपा के आधार पर उन्हें समायोजित किए जाने की एक सूत्रीय मांग को लेकर तहसील परिसर में धरना कार्यक्रम चला रहे थे।

रोडवेज के मृतक आश्रित उन्हें परिवहन निगम में अनुकंपा के आधार पर समायोजित किए जाने की लंबे समय से मांग उठाते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक शासन के साथ परिवहन निगम प्रबंधन द्वारा भी उनकी कोई सुध नहीं ली गई है जिसके कारण उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

इस दौरान तहसील परिसर में आठवें दिन धरने पर बैठे मृतक आश्रितों को संगठन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने जानकारी दी कि उनके एक सूत्रीय मांग को लेकर दूरभाष पर परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी से फोन पर हुई वार्ता हुई। परिवहन सचिव ने कहा कि मृतक आश्रितों की अनुकंपा के आधार पर परिवहन निगम में नियुक्ति प्रक्रिया पर निगम स्तर से कार्य चल रहा है, निगम बोर्ड में प्रस्ताव पारित होते ही शासन स्तर पर भेजा जाएगा। इसके बाद यह प्रस्ताव कैबिनेट में पास होते ही मृतक आश्रितों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी। उनके इस आश्वासन पर फिलहाल संगठन ने धरना कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।

संगठन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही एक शिष्टमंडल इस मांग को लेकर देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने जाएगा। संगठन अध्यक्ष गौरव शर्मा के साथ धरने पर बैठने वालों में संगठन मंत्री अनिता देवी,प्रचार मंत्री नीलम सिंह,संगठन के दोनों मुख्य सलाहकार सत्य प्रकाश गोस्वामी, सूरज भारद्वाज, रोड़वेज के मृतक आश्रित रजत कुमार,कोमल,अंजू पाल,पुष्पा गुप्ता, गीता देवी,शांति देवी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार