लालकुआं: अंकिता मर्डर में वीआईपी के नाम को लेकर कांग्रेसियों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
लालकुआं, अमृत विचार। अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड के दोषियो को फांसी की सजा व वीआईपी का नाम उजागर करने को लेकर कांग्रेसियों ने लालकुआं तहसील कार्यालय में प्रदर्शन के बाद महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड प्रकरण के दोषियो को अभिलंब फाँसी की सजा देने और दोषियों में वीआईपी रसूखदार का नाम आने …
लालकुआं, अमृत विचार। अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड के दोषियो को फांसी की सजा व वीआईपी का नाम उजागर करने को लेकर कांग्रेसियों ने लालकुआं तहसील कार्यालय में प्रदर्शन के बाद महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया।
अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड प्रकरण के दोषियो को अभिलंब फाँसी की सजा देने और दोषियों में वीआईपी रसूखदार का नाम आने के बाद उक्त व्यक्ति का नाम सार्वजनिक न करने पर कांग्रेसियों ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सोमवार को लालकुआं तहसील कार्यालय में जबरदस्त प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि उक्त वीआईपी का नाम अभी तक जांच में छिपाकर रखा गया है, उस दोषी का नाम सार्वजनिक कर उसे सजा दी जानी चाहिए। ताकि भविष्य में ऐसा घृणित कार्य करने वाले व्यक्तियों में भय बना रहे। तथा इस प्रकार के हत्याकांडों की पुनरावृति न हो सके।
लगभग 2 घंटे तक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने के बाद नायब तहसीलदार राजीव कुमार वर्मा के माध्यम से देश की राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया, ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, गिरधर बम, हेमवती नंदन दुर्गापाल, पुष्कर दानू, भुवन पांडे, जीवन कबडवाल, गुरदयाल सिंह मेहरा, हरीश बिसोंती, लक्ष्मण धपोला और त्रिलोक सिंह बिष्ट सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
