भाकियू ने फूंका केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री का पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। विगत वर्ष 3 अक्टूबर को लखीमपुर में 5 किसानों की कार से रौंद जाने से हुई मृत्यु की बरसी पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना दिया। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का पुतला फूंका। गत 3 अक्टूबर 2021 …

अमृत विचार, अयोध्या। विगत वर्ष 3 अक्टूबर को लखीमपुर में 5 किसानों की कार से रौंद जाने से हुई मृत्यु की बरसी पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना दिया। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का पुतला फूंका।

गत 3 अक्टूबर 2021 को थार गाड़ी से रौंदे जाने से 4 किसानों व 1 पत्रकार की मौत हुई थी। उनकी बरसी पर भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या द्वारा गांधी पार्क में एक दिवसीय धरना दिया गया। भाकियू जिलाध्यक्ष श्रीनाथ वर्मा के नेतृत्व में दिये गये धरना- प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करते हुए जेल भेजने, गिरफ्तार किसानों को रिहा करने और मृतक किसानों के आश्रितों, घायल किसानों को आर्थिक मदद करने की मांग की गयी।

इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। इस मौके पर भाकियू के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा के अलावा सूर्य नाथ वर्मा, भागीरथ वर्मा, दशरथ सिंह , बाबूराम तिवारी, संतोष वर्मा, महेंद्र वर्मा, राकेश वर्मा, भोला सिंह टाइगर, लीलावती , आरएस सरोज, लीलावती, बुद्धि राम , शमशेर, दामोदर, जगदीश यादव आदि लोग शामिल रहे।

संबंधित समाचार