हमीरपुर : फंदा लगाकर महिला ने की खुदकुशी
अमृत विचार, हमीरपुर। थाना मुस्करा के खड़ेही गांव में रविवार रात एक महिला ने घर सूना पाकर फंदा लगा कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना मुस्करा के खड़ेही गांव निवासी राजेश अहिरवार ने बताया कि रविवार रात में उसके पिता मुन्नालाल अपने दो लड़कों को गांव में …
अमृत विचार, हमीरपुर। थाना मुस्करा के खड़ेही गांव में रविवार रात एक महिला ने घर सूना पाकर फंदा लगा कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना मुस्करा के खड़ेही गांव निवासी राजेश अहिरवार ने बताया कि रविवार रात में उसके पिता मुन्नालाल अपने दो लड़कों को गांव में बड़ी देवी मंदिर में सजी झांकी के दर्शन करवाने गए थे, तभी घर सूना पाकर उसकी मां पान कुमार (40) ने कमरा बंद कर लिया और कमरे में साड़ी से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना थाना पुलिस को दिए जाने पर सोमवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिवारी जन आत्महत्या का कोई कारण नहीं बता सके। वहीं दूसरी तरफ शव का पंचनामा भरने आए सब इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला गरीब परिवार से थी, घुटनों में दर्द की बीमारी से गंभीर रूप से प्रभावित थी, इसी के चलते उसने संभवतः आत्महत्या कर ली है।
यह भी पढ़ें:- बहराइच : युवक और युवती ने फंदा लगाकर दी जान
