नवरात्रि महोत्सव : डांडिया व गरबा नृत्य के दौरान महिलाओं में दिखा उत्साह
अमृत विचार, बांदा। लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल और नृत्य कला गृह के तत्वावधान में आयोजित गरबा नाइट में महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। सीनियर, जूनियर व ओपेन ग्रुप की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम उमाकांत त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथियों ने कलाकारों …
अमृत विचार, बांदा। लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल और नृत्य कला गृह के तत्वावधान में आयोजित गरबा नाइट में महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। सीनियर, जूनियर व ओपेन ग्रुप की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम उमाकांत त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथियों ने कलाकारों को पुरस्कृत किया।
नवरात्र महोत्सव में डांडिया और गरबा नृत्य न हो तो मां की साधना और आराधना अधूरी लगती है। लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल औश्र नृत्य कला गृह के संयुक्त तत्वावधान में शहर के एक मैरिज हॉल में शानदार डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम उमाकांत त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार राज, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता आदि ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
डांडिया नाइट का शुभारंभ प्रतिभागियों ने मां जगदंबे की आरती के साथ किया और एक के बाद एक बुंदेलखंडी जवारा नृत्य, राजस्थानी चरी नृत्य, घूमर, डांडिया रास व गरबा नृत्य की मोहक प्रस्तुतियां देकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया।
डांडिया-गरबा नाइट के दौरान सीनियर, जूनियर व ओपेन ग्रुप की बेस्ट परफॉर्मेंस, बेस्ट ड्रेस और गरबा क्वीन प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार जूनियर ग्रुप से सौम्या राजपूत, सीनियर से सुप्रिया गुप्ता और ओपेन ग्रुप में छवि गुप्ता को गरबा क्वीन के खिताब से नवाजा गया।
वहीं, जूनियर में बेस्ट ड्रेस आराध्या, बेस्ट परफार्मेंस अपूर्वा मोदी, सीनियर में बेस्ट ड्रेस व बेस्ट परफार्मेंस में सुप्रिया गुप्ता और ओपेन कैटेगिरी में बेस्ट ड्रेस नेहा कश्यप, बेस्ट परफार्मेंस के लिए कोमल को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल में सुनीता, अंजू दमेले, कुमकुम माथुर, अंकिता तिवारी, साक्षी माथुर, शची श्रीवास्तव शामिल रहीं।
यह भी पढ़ें:- अयोध्या: इस नवरात्रि हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मैया
