आज का राशिफल। 04 अक्टूबर, 2022

आज का राशिफल। 04 अक्टूबर, 2022

मेष आज किसी को कर्ज दे रहे हैं तो परिजनों से विचार-विमर्श अवश्य कर लें। मेहनत का उत्तम परिणाम नहीं मिलेगा। घर के नवीनीकरण को लेकर योजना बनायेंगे। संकीर्ण विचारों के कारण आप लोगों के निशाने में आ सकते हैं। वृष आज घर के लोगों को समय अवश्य दें। व्यापार को लेकर आप प्रयोग कर …

मेष

आज किसी को कर्ज दे रहे हैं तो परिजनों से विचार-विमर्श अवश्य कर लें। मेहनत का उत्तम परिणाम नहीं मिलेगा। घर के नवीनीकरण को लेकर योजना बनायेंगे। संकीर्ण विचारों के कारण आप लोगों के निशाने में आ सकते हैं।

वृष

आज घर के लोगों को समय अवश्य दें। व्यापार को लेकर आप प्रयोग कर सकते हैं। काम को लेकर दबाव धीरे-धीरे कम होगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप अपने मन की करने को स्वतंत्र रहेंगे।

मिथुन

आज दोपहर के बाद सिरदर्द की समस्या होने की आशंका है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र में आपके काम की निन्दा हो सकती है। पुरुष जातकों को महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिये।

कर्क

आज नया काम शुरू कर सकते हैं। आपके स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। दूसरों के भरोसे रहना उचित नहीं है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतरीन रहेगा। भू-सम्पत्ति को लेकर अनुबन्ध कर सकते हैं।

सिंह

आज रिश्तेदारों से मदद मिलेगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिन्ता रहेगी। पार्टी व पिकनिक के लिए जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। दोपहर के बाद अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है।

कन्या

आज प्रेमी जन को वचन दे सकते हैं। आपकी बौद्धिक क्षमता में विस्तार होगा। मेडिकल के छात्रों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार के छोटे सदस्यों के विचारों पर अवश्य ध्यान दें।

तुला

आज कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। आक्रामक रवैये से आपको बचना चाहिए। सरकारी कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। आपसी सूझबूझ से विवादों का समाधान कर लें तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी जागरूकता रखें।

वृश्चिक

आज पूजा-पाठ में आप अत्यधिक रुचि लेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत ही शानदार रहेगा। आप लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। प्रियजनों का घर में आगमन हो सकता है। हर परिस्थिति में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

धनु

आज आपके नेतृत्व कौशल की लोग प्रशंसा करेंगे। भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। आयात-निर्यात संबंधी बिजनेस से उत्तम धन लाभ होगा। काम के प्रति उत्साह भाव बढ़ेगा। यात्रा काफी मनोरञ्जक रहेगी। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखें।

मकर

आज व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जॉब में टार्गेट समय पर पूर्ण कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यापक बदलाव लाने के योग बन रहे हैं। दोपहर के बाद आपकी परिस्थितियां काफी अच्छी रहने वाली हैं। मित्र-संबंधी आपसे मिलने घर आ सकते हैं।

कुंभ

आज परिवार में लोगों के बीच कलह की भावना हो सकती है। मंहगी वस्तुओं की ख़रीदारी में धन का अपव्यय हो सकता है। सर्वाइकल और गर्दन में दर्द उभरने की आशंका है। रहन-सहन में दिखावा न करें। बच्चे गलत कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं।

मीन

आज अटके हुए काम को दोबारा शुरू करने में सफलता मिलेगी। उदार चित्त के कारण लोगों की मदद के लिए तत्पर रहेंगे। विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। कारोबार की गुणवत्ता में सुधार होगा। व्यायाम और ध्यान को अपनी जीवनशैली में अवश्य शामिल करें।

ताजा समाचार

Banda News: दबंगों ने बाउंड्री बनाकर किया सरकारी हैंडपंप पर कब्जा...पानी के लिए लोग परेशान
सुप्रीम कोर्ट में उत्तराखंड का हलफनामा, पतंजलि आयुर्वेद-दिव्य फार्मेसी के 14 उत्पादों के लाइसेंस निलंबित 
Farrukhabad News: विवाह समारोह में टेंट लगा रहे टेंट कर्मी की बिजली करंट से मौत...परिजनों में मचा कोहराम
Moradabad News : पीएम मोदी के पास पहुंची किफायततुल्ला की जय श्रीराम लिखी ढोलक  
बदायूं: पोलिंग बूथ पर सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रात्रि में घर जा सकेंगी महिला कार्मिक, ये हैं नियम
PM Modi Road Show: कानपुरवासियों के लिए चार मई का दिन होगा बेहद खास...पीएम मोदी 4 बजे 400 पार के लिए करेंगे रोड शो, ये बड़ी हस्तियां रहेगी मौजूद