बरेली: शादाब अहमद खान बने मिस्टर यूपी ओवरऑल चैंपियन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बॉडी बिल्डिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से पीलीभीत बाईपास स्थित एक जिम में मिस्टर यूपी व शाहजहांपुर का आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। मिस्टर यूपी ओवरऑल चैंपियन शादाब अहमद खान, मिस्टर मसलमैन ऑफ यूपी राजीव, मिस्टर यूपी बेस्ट पोससेर कमल कुमार, मिस्टर यूपी बेस्ट इंप्रूवमेंट जुबेर …

बरेली, अमृत विचार। बॉडी बिल्डिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से पीलीभीत बाईपास स्थित एक जिम में मिस्टर यूपी व शाहजहांपुर का आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। मिस्टर यूपी ओवरऑल चैंपियन शादाब अहमद खान, मिस्टर मसलमैन ऑफ यूपी राजीव, मिस्टर यूपी बेस्ट पोससेर कमल कुमार, मिस्टर यूपी बेस्ट इंप्रूवमेंट जुबेर और मिस्टर यूपी मेंस फिसीक ओवर आल चैंपियन अजीम खान रहे।

इसके अलावा शाहजहांपुर ओवरऑल चैंपियन रिजवान और मेंस फिसीक ओवरऑल चैंपियन युसुफ खान रहे। प्रतियोगिता में बीबीएसए टीम में मुजाहिद खान यूपी प्रेसिडेंट, अमर हुसैन जनरल सेक्रेटरी ,अरशद राजा ज्वाइंट सेक्रेट्री, चीफ जज फहीम राजा, असीम खान ,राहिल खान, शिवा चौहान आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें – बरेली: दरगाह शराफत मियां पर कई इलाकों से पहुंचे चादरों के जुलूस, जायरीन के लिए 24 घंटे रहेगा लंगर

संबंधित समाचार