महानवमी पर सीएम योगी ने किया कन्या पूजन, मातृशक्ति के पखारे पैर, खिलाया भोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर मंगलवार सुबह गोरक्ष पीठाधीश्वर के रूप में नजर आए। सीएम योगी ने महानवमी के दिन कन्या पूजन करते हुए मातृशक्ति के पांव पखारे, उनका तिलक किया और फिर उन्हें भोजन करवाकर उपहार दिए। बता दें कि शारदीय नवरात्र पर गोरक्षपीठ में शक्ति …

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर मंगलवार सुबह गोरक्ष पीठाधीश्वर के रूप में नजर आए। सीएम योगी ने महानवमी के दिन कन्या पूजन करते हुए मातृशक्ति के पांव पखारे, उनका तिलक किया और फिर उन्हें भोजन करवाकर उपहार दिए।

बता दें कि शारदीय नवरात्र पर गोरक्षपीठ में शक्ति उपासना विशिष्ट होती है। नवरात्र की प्रतिपदा को गोरक्ष पीठाधीश्वर के रूप में मुख्यमंत्री ने विधि विधान से मंदिर के शक्तिपीठ में कलश स्थापना की थी। महानवमी के  इस अवसर पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मातृशक्ति की आराधना हमारे देश की संस्कृति है। इसीलिए नवरात्र के नवें दिन कन्या पूजन का विधान है।

मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले आमंत्रित कन्याएं पूजन स्थल पर पहुंच गईं। सबसे पहले उन्होंने बारी-बारी से थार में नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव को खड़ा कर उनका पांव पखारा। उसके बाद टीका लगाकर चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारी। पूजा के बाद कन्या भोज का कार्यक्रम शुरू हुआ।

गौरतलब है कि रविवार शाम से ही मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में प्रवास कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने अष्टमी तिथि के मान में महानिशा पूजा के अनुष्ठान और हवन को पूर्ण किया था। सोमवार को भी वह जगतजननी मां आदिशक्ति की उपासना में रत रहे।

यह भी पढ़ें:-गुजरात: नवरात्रि समारोह में पथराव से तनाव, 6 लोग घायल, आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार