चित्रकूट: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट। ट्रैक्टर-ट्रॉली से होने वाली दुर्घटनाएं रुक नहीं रही है। सीएम योगी की अपील के बाद भी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोखिम भरा सफर करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सीतापुर औक कानपुर की घटना के बाद सोमवार देर रात चित्रकूट में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक महिला की मौत हो गई और …

चित्रकूट। ट्रैक्टर-ट्रॉली से होने वाली दुर्घटनाएं रुक नहीं रही है। सीएम योगी की अपील के बाद भी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोखिम भरा सफर करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सीतापुर औक कानपुर की घटना के बाद सोमवार देर रात चित्रकूट में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक महिला की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल व अन्य सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अभिषेक आनंद और पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लिया और चिकित्सकों को बेहतर इलाज संबंधी दिशानिर्देश दिए। ट्रैक्टर ट्राली से यात्रा करना आम तौर पर गांववालों की मजबूरी और साधन की कमी भी माना जा सकता है। तीर्थक्षेत्र में हर अमावस्या में हजारों श्रद्धालु ट्रैक्टर से आते हैं। ऐसे में अक्सर छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी होती हैं।

बीती रात बांदा जिले के बिसंडा थानान्तर्गत कोनी गांव के लगभग 25 लोग ट्रैक्टर से मध्य प्रदेश की सीमा से सटे सेजवार भैरव बाबा मंदिर पूजा करने गए थे। लौटते समय रात होने की वजह से चालक सड़क की मोड़ पर संतुलन नहीं बना पाया और ट्राली पलट गई। सभी श्रद्धालु नीचे दब गए। इससे चीखपुकार मच गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कई लोगों को हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय भेजा गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला चिकित्सालय में घायलों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: दूसरे दिन ही सीएम के आदेश की अनदेखी, ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप में दिखे यात्री

संबंधित समाचार